25 APRTHURSDAY2024 8:58:08 PM
Nari

स्किन पर आएगा Instant Glow, बेसन के साथ चेहरे पर लगाएं ये चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Nov, 2022 11:35 AM
स्किन पर आएगा Instant Glow, बेसन के साथ चेहरे पर लगाएं ये चीजें

बेसन किचन में इस्तेमाल होने वाली मुख्य चीज है। लेकिन आप इससे अपनी ब्यूटी केयर रुटीन का भी हिस्सा बना सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। स्किन से संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए भी आप बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। दाग-धब्बे मिटाने, एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल करने सकते हैं। यह चेहरे की रंगत निखारने में भी मदद करेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप बेसन को अपनी स्किन केयर रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं...

ग्लोइंग स्किन के लिए दही 

आप बेसन में दही मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे आपको डेड स्किन से आराम मिलेगा। 

सामग्री 

बेसन - 2 चम्मच 
दही - 2-3 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले आप एक कटोरी में बेसन डालें। 
. इसके बाद इसमें दही मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें। 
. इससे आपको पिंपल्स की समस्या से भी राहत मिलेगी। 

निकलेगा स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल 

बेसन में गुलाब जल मिलाकर आप स्किन पर लगा सकते हैं। इससे स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल निकलेगा। मुल्तानी मिट्टी भी आप पैक में मिलाकर लगा सकते हैं।

सामग्री 

बेसन - 2 चम्मच 
गुलाब जल - 2 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक कटोरी में बेसन डालें। 
. इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
. पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। 
. 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। 

दाग-धब्बों के लिए आलू का रस 

आप स्किन के दाग-धब्बे दूर करने के लिए आलू का रस त्वचा पर लगा सकते हैं। 

सामग्री 

आलू का रस - 3 चम्मच 
बेसन - 3 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप बेसन एक कटोरी में डालें। 
. इसके बाद इसमें आलू का रस मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 
. 15-20 मिनट बाद स्किन सादे पानी से धो लें।

निखरेगी स्किन 

त्वचा को निखारने के लिए आप बेसन में संतरे का जूस मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं। 

सामग्री 

संतरे का जूस - 3 चम्मच 
बेसन - 2 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले बेसन एक कटोरी में डालें। 
. इसमें थोड़ा सा संतरे का जूस मिलाएं। 
. तैयार पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। 
. 15 मिनट के बाद स्किन को धो लें। 
. आपको समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

त्वचा को करे रिपेयर 

आप डैमेजेड स्किन से राहत पाने के लिए बेसन और ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। 

सामग्री 

ग्रीन टी - 3 चम्मच 
बेसन - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप ग्रीन टी को गर्म पानी में मिलाएं। 
. इसके बाद पानी को गुनगुना होने दें और उसमें बेसन को मिला दें। 
. तैयार पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद स्किन को धो लें। 


 

Related News