20 APRSATURDAY2024 12:52:34 AM
Nari

घर पर मिनटों में बनाएं वेट लॉस एप्पल स्मूदी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Dec, 2020 03:39 PM
घर पर मिनटों में बनाएं वेट लॉस एप्पल स्मूदी

सेब को काट कर या इसका जूस व शेक बनाकर कर तो अक्सर लोग पीना पसंद करते हैं। मगर कहीं आप कुछ अलग ट्राई करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एप्पल स्मूदी रेसिपी लेकर आए है। यह पीने में टेस्टी होने के साथ लंबे समय तक पेट को भरा रखेगी। ऐसे में ओवर इटिंग की परेशानी दूर होकर वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

नारियल पानी- 1 कप
केल के पत्ते- 1 कप
पालक- 1 कप (कटा हुई)
सेब- 1, 1/2 (टुकड़ों में कटा)
जायफल- 1/8 छोटा चम्मच
दालचीनी पाउडर- 1/8 छोटा चम्मच
चीया सीड्स- 1 छोटा चम्मच
अलसी के बीज- 1 छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- 1 बड़ा चम्मच (गार्निश के लिए)

PunjabKesari

विधि:

1. सभी चीजों को मिक्सी में डाल कर ब्लेंड करें। 
2. तैयार स्मूदी को गिलास में डालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। 
3. आप चाहे तो इसमें आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं। 
4. लीजिए आपकी एप्पल स्मूदी बन कर तैयार है। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगे हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 
 

Related News