02 MAYTHURSDAY2024 1:51:53 AM
Nari

मंहगाई नहीं करेगी खाने का स्वाद कम, इन 4 चीजों से दें दाल को Delicious स्वाद

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Jul, 2023 03:39 PM
मंहगाई नहीं करेगी खाने का स्वाद कम, इन 4 चीजों से दें दाल को Delicious स्वाद

बरसाती मौसम के कारण सब्जियां बाजार में सब्जियां कम आती हैं और ज्यादा बारिश के कारण सब्जियों की फसलें खराब भी होने लगती हैं। टमाटर के बढ़े हुए दाम ने तो आदमी की जेब और तंग कर दी है। ऐसे में सभी लोगों ने दाल में टमाटर डालने के कारण भी कंजूसी दिखानी शुरु कर दी है। लेकिन आप टमाटर की जगह दाल में इन चीजों को डालकर भी स्वाद बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

जीरा और राई 

जीरा और राई आप दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। तड़का लगाने के लिए आप पहले गैस पर बर्तन रखें। इसमें तेल डालें। जैसे तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और राई मिला दें। दोनों चीजें जैसे चटकने लगे तो आप इसमें दाल मिला दें। इस तरह आपकी दाल का स्वाद बढ़ जाएगा। 

PunjabKesari

लहसुन 

दाल में आप टमाटर की जगह लहसुन और सरसों के तेल का तड़का लगा सकते हैं। लहसुन की तेज गंध भूनने के बाद और भी तेज हो जाती है और इससे आपकी दाल का स्वाद दौगुणा होने लगता है। लेकिन अगर आप दाल को एक्स्ट्रा खुशबू देना चाहती हैं तो लहसुन का तड़का दे सकती हैं।

कढ़ी पत्ता 

कढ़ी पत्ता आपकी दाल का स्वाद बढ़ा सकता है। इसके लिए पहले आप दाल वाली करछी इस्तेमाल करें। जैसे तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई, जीरा, करी पत्ता और लहसुन मिक्स करके डालें। फिर इस मिश्रण को दाल में मिला दें। इस तरह डालने से दाल का अलग स्वाद आएगा। 

PunjabKesari

टमाटर की जगह डालें ये चीजें 

अगर आप टमाटर नहीं डालना चाहते हैं तो आप कुछ और चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादातर लोग दाल में टमाटर इसलिए डालते हैं क्योंकि यह खट्टापन लाता है। इसके साथ खाने का भी अलग ही स्वाद आता है। ऐसे में अगर आप दाल में टमाटर नहीं डालना चाहते हैं तो कच्चे आम छीलकर उन्हें छोटी-छोटी तरह काटकर, ईमली को तोड़कर भी दाल में डाल सकते हैं। इससे सब्जी में टमाटर की कमी पूरी हो जाएगी।

PunjabKesari

Related News