27 APRSATURDAY2024 7:47:55 AM
Nari

Alphabet Secrets: इन गुणों की मालकिन होती है D नाम की लड़कियां

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Jan, 2023 06:02 PM
Alphabet Secrets: इन गुणों की मालकिन होती है D नाम की लड़कियां

एक महान कवि शेक्सपियर ने कहा था कि नाम में क्या रखा है लेकिन वहीं नाम शास्त्र के अनुसार, अगर देखा जाए तो व्यक्ति के नाम का उसके स्वभाव पर काफी गहरा असर पड़ता है। नाम व्यक्ति के स्भाव के बारे में कई बातें बताता है। जी, हां हर किसी के नाम का पहला अक्षर उनके स्वभाव के बारे में कई बातें बताता है तो चलिए आपको बताते हैं डी नाम से जुड़ी लड़कियों के स्वभाव के बारे में कई दिलचस्प बातें...

मेहनती 

डी नाम के अक्षर वाली लड़कियां बहुत ही मेहनती स्वभाव की होती हैं। यह अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठोर परिश्रम करने के लिए तैयार रहती हैं। इन्हें किसी भी तरह की चापलूसी या समझौता करना पसंद नहीं होता। यह अपनी मेहनत के दम पर अपने तय किए हुए मुकाम पर पहुंच कर ही रहती हैं। 

जिद्दी 

डी नाम की लड़कियां स्वभाव से भी जिद्दी होती है। यह किसी की भी बात सुनने में ज्यादा विश्वास नहीं रखती है। इनके स्वभाव के कारण बहुत से लोग इन्हें सेल्फ मेड भी कहते हैं। इन्हीं अपने काम में किसी की दखलअंदाजी भी बिल्कुल पसंद नहीं आती। 

PunjabKesari

पैशनेट 

इस नाम की लड़कियां बहुत ही उदार किस्म की होती है, यह अपनी रोमांटिक लाइफ को लेकर बहुत ही सीरियस होती हैं। इनकी जिंदगी में जब भी कोई लड़का आता है तो यह उसे लेकर बहुत ही पैशनेट होती हैं यह उस शख्स की बहुत ही परवाह करती हैं। 

होती हैं बातूनी 

यह लड़कियां बहुत ही बातूनों होती हैं। इनके पास बातें करने का इतना अच्छा टैलेंट होता है कि यह किसी को भी अपनी बातों को में फंसा लेती हैं। किसी को अपनी बातों में फंसाने का टैलेंट भी इनमें काफी होता है।

PunjabKesari

गुस्सै वाली 

जिन लड़कियों का नाम डी अक्षर से शुरु होता है वह थोड़ी गुस्सैल स्वभाव की भी होती है।  यह गुस्सै में किसी की भी बात सुनना पसंद नहीं करती फिर चाहे गलती इनकी खुद की क्यों न हो। 

होती हैं प्यार के काबिल

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां बहुत ही वफादार और विश्वास करने के काबिल होती हैं। ये हमेशा दूसरों के मुश्किल समय में काम आती हैं फिर बात चाहे इनके परिवार की क्यों ना हो।

PunjabKesari
 

Related News