27 APRSATURDAY2024 10:47:42 PM
Nari

Aishwarya Rai ने छोड़ा सुसराल, बेटी संग मायके हुई शिफ्ट

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Dec, 2023 07:16 PM
Aishwarya Rai ने छोड़ा सुसराल, बेटी संग मायके हुई शिफ्ट

ऐश्वर्या - अभिषेक को लेकर बहुत दिनों में चर्चा का बाजार गर्म है । कहा जा कहा है कि इनके रिश्ते में अनबन चल रही है। तलाक की खबरें भी मीडिया में फैली हुई है। दबी जुबान में बातें चल रही हैं कि सास जया बच्चन और ननद श्वेता के चलते घर में लड़ाई- झगड़े बढ़ गए हैं। वहीं बिग- बी भी लगातार ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं जो अनबन की खबरों को और हवा दे रहे हैं। इसी बीच एक और हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है कि ऐश्वर्या ने बच्चन हाउस छोड़ दिया है। जी हां, कहा जा रहा है कि वो जलसा छोड़कर अपनी बेटी आराध्या के साथ मायके शिफ्ट हो गई हैं। 

PunjabKesari

जया बच्चन से खफा है ऐश्वर्या

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने सिर्फ जलसा छोड़ा है। लेकिन पति अभिषेक बच्चन को वो पूरा समय दे रही हैं। वो अपनी मां वृंदा और पति अभिषेक दोनों को बराबर का समय दे रही हैं। कहा जा रहा है कि कलह की वजह है ऐश्वर्या राय और जय बच्चन के बीच बातचीत बंद होना। वहीं ननद श्वेता का परमानेंट तौर पर मुंबई अपने पेरेंट्स के घर शिफ्ट होना भी झगड़े का बड़ा कारण बना है। वहीं  अभिषेक के लिए ये समय कड़ी चुनौती वाला है। इस समय उन्हें पति और बेटे दोनों की जिम्मेदारी निभानी है। कहा जा रहा है कि ऐश- अभिषेक तलाक नहीं लेंगे।

PunjabKesari

द आर्चीज की स्क्रीनिंग में पति संग नजर आई थीं ऐश

कुछ दिनों पहले ही ऐश फिल्म द आर्चीज की स्क्रीनिंग में पति संग नजर आई थीं। दोनों ने बेटी आराध्या के साथ एक ही फ्रेम पर पोज भी किया था। इस मूवी से अमिताभ के नाती अगस्तय नंदा ने एक्टिंग डेब्यू किया है। उस दौरान भी ऐश बच्चन अलग- अलग ही थीं, जिसके बाद से उनके बीच कुछ ठीक नहीं होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

Related News