17 DECWEDNESDAY2025 10:59:26 PM
Nari

धन- समृद्धि के लिए गुरुवार को करें इन चीजों का दान, मिलेगी देवगुरु बृहस्पति की कृपा

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 19 Jun, 2025 11:56 AM
धन- समृद्धि के लिए गुरुवार को करें इन चीजों का दान, मिलेगी देवगुरु बृहस्पति की कृपा

नारी डेस्क: हमारे धार्मिक विश्वासों के अनुसार, हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसा ही खास दिन है गुरुवार, जो भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। पौराणिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से न केवल विष्णु जी की कृपा मिलती है बल्कि देव गुरु बृहस्पति की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, नीति, सुख, समृद्धि, भाग्य, आध्यात्म और मोक्ष का कारक माना जाता है। बृहस्पति नवग्रहों में एक शुभ ग्रह हैं। जिनके आशीर्वाद से व्यक्ति को कम मेहनत में भी भाग्य का साथ मिलता है और वह तरक्की की ओर बढ़ता है। गुरुवार को किए जाने वाले कुछ विशेष दान और पूजा से आपका भाग्य चमकता है और जीवन में खुशहाली आती है।

गुरुवार को केले का दान करें

गुरुवार को केले का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान सत्यनारायण की पूजा या कथा में केले के पत्तों का इस्तेमाल बहुत ही फलदायी माना गया है। केले का दान और केले के पत्तों का उपयोग दोनों से आपके जीवन में भाग्योदय होता है। अगर आप गुरुवार के दिन केले का दान करते हैं तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

PunjabKesari

पीले रंग की चीजें दान करें

गुरुवार के दिन पीले रंग के अनाज या वस्तुओं का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है। आप चाहें तो गुरुवार को पीले रंग के अनाज जैसे मूंग, सरसों, या हल्दी का दान कर सकते हैं। यह दान आपकी किस्मत को चमकाने का माध्यम बनता है।

ये भी पढ़े: नए घर में प्रवेश करने जा रहे हैं, जरूर रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान

पान के पत्ते में हल्दी रखकर दान करें

अगर आपका बिजनेस या व्यापार घाटे में चल रहा है, तो गुरुवार को एक पान का पत्ता लें। उस पर दो साबुत हल्दी की गांठें रखें और इसे किसी विष्णु मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से आपके व्यापार में लाभ होगा और आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी। यह उपाय बहुत ही असरदार माना गया है।

PunjabKesari

विष्णु मंदिर में सुराही का दान करें

जीवन की बाधाओं और परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु के मंदिर में सुराही का दान करें। सुराही का दान आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है। गुरु बृहस्पति की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं और भाग्य आपका साथ देता है।

केसर वाले चावल का दान करें

गुरुवार के दिन चावल को केसर से रंगकर किसी जरूरतमंद को दान करें। साथ ही कुछ दक्षिणा भी दें। इस दान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपको अपने आशीर्वाद से नवाजते हैं। इसके परिणामस्वरूप आपके घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

PunjabKesari

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की पूजा-पूजा करने के लिए बहुत खास है। इस दिन की गई पूजा और दान से न केवल आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि, भाग्य, और आध्यात्मिक उन्नति भी मिलती है। इसलिए गुरुवार के दिन ये दान और पूजा जरूर करें ताकि आपकी जिंदगी में खुशहाली बनी रहे।

Related News