29 APRMONDAY2024 4:44:17 AM
Nari

कब्ज दूर करेंगे ये 5 फल, आज ही बना लें डाइट का हिस्सा

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Jan, 2024 10:00 AM
कब्ज दूर करेंगे ये 5 फल, आज ही बना लें डाइट का हिस्सा

गलत खान-पान के कारण पेट से जुड़ी समस्याओं से कई लोग जूझ रहे हैं, इन्हीं में से एक है कब्ज। डाइट में फाइबर और तरल पदार्थों की कमी होने के कारण कब्ज की समस्या होने लगती है। यदि सुबह पेट अच्छी तरह से साफ न हो, तो सारा दिन ही बैचेनी सी रहती है। इसके अलावा लंबे समय तक पेट अच्छी तरह से साफ न होने के कारण बवासीर जैसी समस्या भी होने लगती है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कुछ ऐसे फल भी होते हैं जिनका सेवन करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन फलों के बारे में...

पपीता 

यह पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। कब्ज की समस्या होने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। पपीते में पाया जाने वाला पपैन नाम का एंजाइम पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद  करता है। नियमित रुप से पपीता के सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

PunjabKesari

संतरा

यदि आपको कब्ज रहती है तो आप संतरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला  फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। संतरे का सेवन करने से आंतों में जमी गंदगी बाहर निकल जाती है। इसमें पाया जाने वाला नारिनजेनिन नाम का फ्लेवोनॉयड कब्ज से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है। 

कीवी 

इसमें भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा कीवी में एक्टिनिडिन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। कीवी का सेवन करने से पाचन स्वस्थ रहता है और मल त्यागने की प्रक्रिया आसान बनती है।

PunjabKesari

सेब 

सेब में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें पेक्टिन भी पाया जाता है जो बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाकर कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। लेकिन सेब का सेवन हमेशा छिलके के साथ ही करें। आपको समस्या से काफी राहत मिलेगी।

नाशपाती 

नाशपाती का सेवन करने से भी आपका पेट साफ हो जाएगा। इसमें ऐसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नाशपाती में फाइबर, फ्रुक्टोज और सोरबिटोल जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। नियमित नाशपाती का सेवन करने से कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

Related News