28 APRSUNDAY2024 3:24:09 PM
Nari

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल रखते हैं ये 5 फूड्स, गोली की नहीं रहेगी जरूरत

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Feb, 2024 01:13 PM
ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल रखते हैं ये 5 फूड्स, गोली की नहीं रहेगी जरूरत

गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल और ज्यादा तनाव के चलते हाई बीपी की समस्या आजकल आम हो गई है। ब्लड प्रेशर 120/80 तक नॉर्मल, 140/90 तक हो तो प्री हाइपरटेंसिव और 140/90 से ऊपर की रीडिंग को हाइपरटेंसिंव माना जाता है। यदि हाई ब्लड प्रेशर को समय रहते कंट्रोल में न किया जाए तो हार्ट अटैक का खतरा रहता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए रुटीन में फिजिकल एक्टिविटी के अलावा आपको डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। आज आपको 5 ऐसे फूड्स बताते हैं जिनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नैचुरली कंट्रोल रहेगा। आइए जानते हैं। 

 दही 

दही में मैग्नीशियम, पौटेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। रोजाना एक कप बिना चीनी वाले दही को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। दही में फ्रूट्स, कुछ सीड्स मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

बेरीज 

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी में एंथोसाइनिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर का स्तर कम करने में मदद करता है। ऐसे में इन्हें डाइट में आप शामिल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Thyroid Diet: थायराइड के मरीजों को बिल्कुल भी नहीं खानी चहिए ये चीजें

चुकंदर 

चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा चुकंदर ब्लड वेसल्स को आराम देने में भी मदद करता है इसका सेवन करने से आर्टरीज पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और ब्लड फ्लो भी अच्छे सो हो पाता है। सलाद, साइड डिश, जूस या स्मूदी में डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

शकरकंदी

इसमें मैग्नीशियम, पौटेशियम और फाइबर मौजूद होता है। यह शरीर को एनर्जेटिक और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है। शकरकंदी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, बंदगोभी, केल, कोलार्ड ग्रीन जैसी सब्जियां भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी। पालक में पाया जाने वाला नाइट्रेट खून की धमनियों की जकड़न दूर करके ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने में मदद करता है। सूप, सलाद या फिर सब्जी के तौर पर इन सब का सेवन आप कर सकते हैं। 

PunjabKesari

 

Related News