29 APRMONDAY2024 2:33:03 PM
Nari

Beauty Tips: चेहरे के मुहांसे होंगे मिनटों में साफ, लगाएं ये 3 चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Oct, 2022 06:28 PM
Beauty Tips: चेहरे के मुहांसे होंगे मिनटों में साफ, लगाएं ये 3 चीजें

बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी और मुहांसे पिंपल्स के कारण त्वचा पर कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे दाग-धब्बे, पिंपल्स, एक्ने जैसी  परेशानियों से भी महिलाएं काफी परेशान होती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन यह आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके त्वचा के पिंपल्स से राहत पा सकते हैं। आपको ऐसे तीन तरीके बताते हैं जिनसे आपके चेहरे के पिंपल्स मिनटों में गायब हो जाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

बर्फ के टुकड़े करेंगे काम आसान 

आप बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करके पिंपल्स से राहत पा सकते हैं। बर्फ से चेहरे की सूजन, रेडनेस कम होती है। यह आपके चेहरे में से अतिरिक्त ऑयल निकालकर आपकी त्वचा को साफ करते हैं। किसी कपड़े में बर्फ लपेटकर चेहरे पर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। मुहांसों से आपको आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

नींबू 

नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके चेहरे के मुहांसों को दूर कर देंगे। इसमें पाई जाने वाली एंटीसेप्टिक प्राप्टीज मुहांसों को गायब कर देंगे। सोने से पहले इसे अपनी त्वचा पर लगाकर आप मुहांसों से राहत पा सकते हैं। गुलाब जल में नींबू की बूंदे मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 7-8 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

शहद और हल्दी 

त्वचा पर शहद और हल्दी का इस्तेमाल करके आप मुहांसों से राहत पा सकते हैं। एक चम्मच हल्दी में शहद मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। मिक्स करके तैयार पेस्ट त्वचा पर लगाएं। 5-10 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

Related News