20 APRSATURDAY2024 3:28:44 PM
Nari

Healthy Recipe: आज बच्चों को खिलाएं Oats Idli

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Nov, 2021 11:37 AM
Healthy Recipe: आज बच्चों को खिलाएं Oats Idli

भले ही इडली दक्षिण भारत की सबसे लोकप्रिय डिश है। मगर इसे देशभर के लोग बड़े चाव से खाते हैं। बड़े क्या बच्चों को भी इडली खाना पसंद करते हैं।  सेहत के लिए फायदेमंद होने से आप इसे नाश्ते, लंच या डिनर कभी भी खा सकते हैं। वहीं बच्चों को अलग-अलग तरह की चीजें खाना पसंद होती है। ऐसे में आज विश्व बालद दिवस के खास अवसर पर आप उनके लिए ओट्स इडली बना सकती है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ उनकी सेहत का खास ध्यान रखेगी। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

ओट्स- 2 कप
दही- 1/2 (हल्का खट्टा) लीटर
सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच
उड़द की दाल- 1 छोटा चम्मच
चने की दाल- 1/2 छोटा चम्मच
तेल- 1/2 छोटा चम्मच
गाजर- 1 कप (कद्दूकस)
धनिया- 2 चम्मच (बारीक कटा)
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- 2 छोटे चम्मच या स्वाद अनुसार
ईनो फ्रूट फ्लेवर- एक चुटकी

PunjabKesari

वि​धि

. सबसे पहले तवे पर ओट्स को सुनहरा होने तक भूनें। फिर मिक्सी में पाउडर बना लें।
. पैन में तेल, सरसों के दाने तड़कने के बाद उड़द की दाल और चना दाल भूरा होने तक भूनें।
. इसमें धनिया, गाजर और हल्दी डालकर 1 मिनट तलें।
. एक बाउल में मिश्रण, दही, ओट्स पाउडर मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें पानी ना मिलाएं।
. आपका इडली बैटर बनकर तैयार है।
. अब इडली सांचे पर हल्का सा तेल लगाकर इसमें बैटर डालें।
. इडली को 15 मिनट तक भाप देकर पकाएं।
. आपकी ओट्स इडली बनकर तैयार है।
. इसे टोमैटो सॉस व नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

 

Related News