05 DECFRIDAY2025 10:49:58 PM
Nari

अब कब होगा महाकुंभ का अगला स्नान? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 03 Feb, 2025 01:14 PM
अब कब होगा महाकुंभ का अगला स्नान? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

नारी डेस्क: आज महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान (शाही स्नान) समाप्त हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि स्नान के बाद नागा साधु अपने-अपने धाम की ओर लौटने लगेंगे। सुबह 8 बजे तक कुल 62.37 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। शाम तक यह संख्या 1 करोड़ के पार पहुंचने की संभावना है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि अगला बड़ा स्नान कब होगा। आइए, जानते हैं इसके बारे में।

अगला बड़ा स्नान कब होगा?

महाकुंभ का अगला बड़ा स्नान माघ पूर्णिमा के दिन होगा, जो 12 फरवरी को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि 11 फरवरी की शाम 06:55 बजे से शुरू होगी और 12 फरवरी को शाम 07:22 बजे खत्म होगी। क्योंकि सनातन धर्म में उदया तिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा।

महाकुंभ का अगला स्नान 12 फरवरी को

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:19 बजे से 06:10 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:07 बजे से 06:32 बजे तक
अमृत काल: शाम 05:55 बजे से रात 07:35 बजे तक

माघ पूर्णिमा की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान श्रीहरि क्षीर सागर में विश्राम कर रहे थे, तभी नारद जी आए। भगवान श्रीहरि ने उनसे पूछा कि वह बैकुंठ क्यों आ गए हैं। नारद जी ने उत्तर दिया कि उन्हें ऐसा कोई उपाय चाहिए, जिससे लोगों का कल्याण हो सके। इस पर भगवान विष्णु ने बताया कि जो व्यक्ति संसार के सुखों को भोगते हुए मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करना चाहता है, उसे माघ पूर्णिमा की तिथि पर सत्यनारायण पूजा करनी चाहिए।

PunjabKesari

भगवान विष्णु ने बताया कि इस दिन व्रत रखना चाहिए, दिनभर उपवासी रहकर, शाम को सत्य नारायण की पूजा करनी चाहिए और भोग चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान सत्यनारायण प्रसन्न होते हैं और भक्त को सुख, वैभव और मोक्ष प्रदान करते हैं।

महाकुंभ का अगला बड़ा स्नान 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन होगा। इस दिन का महत्व खासतौर पर सत्यनारायण पूजा और व्रत में है, जो भक्तों को मोक्ष और सुख की प्राप्ति का मार्ग दिखाता है।

Related News