19 APRFRIDAY2024 10:07:36 PM
Nari

इस समय न लगाएं झाड़ू, रूठ सकती है देवी लक्ष्मी!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Jun, 2020 11:50 AM
इस समय न लगाएं झाड़ू, रूठ सकती है देवी लक्ष्मी!

हिन्दु धर्म में घर की साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यह घर की सफाई करने के साथ हमारे जीवन पर भी गहरा असर डालता है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को घर पर रखने और इस्तेमाल करने में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। असल में यह हमारे जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालने का काम करता है। तो आइए जानते है झाडू से जुड़़ी कुछ खास बातें...

देवी लक्ष्मी का स्वरूप़

झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में घर का झाड़ू खराब होने पर उसे जल्दी ही बदलें। नहीं तो देवी मां रूठ सकती है। 

इस दिन खरीदें

झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इसतरह मां लक्ष्मी के साथ शनिदेव की भी कृपा बनी रहती है। 

इस समय न लगाएं झाड़ू

झाड़ू को कभी भी सूरज छिपने के बाद नहीं लगाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को आर्थिक स्थिति कमजोर होती हैं।

इस समय लगाएं झाड़ू

वास्तु के अनुसार, झाड़ू को हमेशा सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही लगाएं। इससे लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।

nari,PunjabKesari

साफ- सफाई का रखें ध्यान

कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती है। वहां धन की जगह बीमारियों बढ़ती है। इसलिए रोजाना घर पर झाड़ू लगाएं। 

सही दिशा

इसे हमेशा घर की पश्चिमी दिशा पर रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली भरा माहौल बना रहता है।

झाड़ू रखने का तरीका

इसे कभी भी दीवार के सहारे खड़ा करके न रखें। नहीं तो घर में कलह-क्लेश, लड़ाई-झगड़ों की संभावना बढ़ती है। इसलिए झाड़ू को हमेशा लेटा हुआ रखें।

इस समय न लगाएं झाड़ू

झाड़ू को कभी भी सूरज छिपने के बाद नहीं लगाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को आर्थिक स्थिति कमजोर होती हैं।

पैर लगाने से बचें

जैसे कि पहले ही बताया कि झाड़ू देवी लक्ष्मी का रूप होता है। इसलिए इसे पैर लगाने से देवी लक्ष्मी रूठ जाती है। ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

गंदी जगह के लिए अलग झाड़ू रखें

झाड़ू को कभी भी गंदी या पानी वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसी झाड़ू बाथरूम या गंदी जगह साफ करने से यह अपवित्र हो जाता है। इसलिए घर और बाथरूम की सफाई के लिए अलग- अलग झाड़ू रखें।

किसी के घर से जाने के बाद झाड़ू न लगाएं

घर के किसी सदस्य या मेहमान के घर से बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू न लगाएं। नहीं तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। 

नजर से बचाएं

अगर आपको लगता है कि किसी व्यक्ति की दृष्टि अच्छी नहीं है। ऐसे में अगर वो बुरी नजर वाला व्यक्ति आपके घर आए तो उसके घर से जाने के बाद झाड़ू लगाएं। इससे घर पर मौजूद नैगेटिव एनर्जी बाहर चली जाएंगी। साथ ही सुख-संपत्ति, शांति का घर में आगमन होगा। 
 

Related News