16 JUNSUNDAY2024 2:44:52 AM
Nari

वरुण को हुई ब्रेन से जुड़ी खतरनाक बीमारी, डॉक्टर ने कर दिया अलर्ट

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 23 May, 2024 05:16 PM
वरुण को हुई ब्रेन से जुड़ी खतरनाक बीमारी, डॉक्टर ने कर दिया अलर्ट

नारी डेस्क: रियालिटी शो रोडीज और स्प्लिट्सविला में नज़र आ चुके फेमस एक्टर और माॅडल वरुण सूद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्टर की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। बता दें कि वरून Concussion नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। जिन लोगों को इस बीमारी के बारे में नहीं पता है उन्हें बता दें कि यह एक ब्रेन से जुड़ी समस्या है। इस में ब्रेन के फंक्शन्स ठीक तरह से काम नहीं करते हैं। इस कारण कई तरह की बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस लिए समय रहते इसका इलाज जरूरी है और यह आप तब ही कर पाएंगे जब आपको इस बीमारी के बारे में अच्छे से जानकारी होगी। चलिए इसी के साथ अब हम जानते हैं इस ब्रेन इंजरी के बारे में -

PunjabKesari

एक्टर को दी स्क्रीन से दूर रहने की सलाह

आपको बता दें कि वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्‍ट पर लिखकर कहा है क‍ि वे फ‍िलहाल क‍िसी मैसेज का जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि उन्हें डॉक्‍टर ने स्क्रीन से दूर रहने की सलाह दी है।

कनक्शन बीमारी क्‍या है?

आपको बता दें कि यह एक ब्रेन इंजरी होती है, जिसमें दिमाग सही तरीके से फंक्‍शन नहीं कर पाता है। इसमें मरीज को कुछ चीजों पर फोकस करने में बहुत परेशानी होती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसमें मरीज को चीजों को याद रखने में दक्कत होती है। 

कनक्‍शन की वजह 

इसे होने की वजह ब्रेन सॉफ्ट टिश्‍यू और स्‍पाइनल फ्लूड से म‍िलकर गद्देदार फॉर्म में बना होता है। जो खोपड़ी को सुरक्षात्मक आवरण देता है। जब कभी आपके सिर पर कोई झटका या टक्कर लगती है, तो इससे मस्तिष्क को भी झटका पहुंचता है। कभी-कभी ब्रेन इंजरी की वजह से सिर घूमने लगता है और चोट लगने से ब्‍लड वेसल्‍स को चोट पहुंच सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसी ब्रेन इंजरी होती है, तो दृष्टि ख़राब होना, बैलेंस खो देना, या बेहोश हो जाना जैसी चीजें आपके साथ हो सकती है। 

PunjabKesari

इस में हो सकती है ये समस्‍या 

-थोड़ी ऊंचाई से गिरना पर विशेषकर बच्चों और वृद्धों 
- एथलिटों में खेल के दौरान 
- सेफ्टी गियर के अभाव में खेलने से 
- कार, मोटरसाइकिल, साइकिल और अन्य दुर्घटनाएँ जिनमें सिर पर चोट लगती है 
- क‍िसी चीज से लगने पर 
- म‍िलिट्री सर्विस के दौरान लगने से 
- पहले आई क‍िसी पुरानी चोट के वजह से

कनक्शन के लक्षण 

-जी मचलाना और उल्‍टी होना 
- सिरदर्द 
- चलते वक्‍त लड़खड़ाना, 

PunjabKesari
-किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाना 
-बैलेंस नहीं बना पाना
- कंफ्यूजन होना
- मेमोरी लॉस 
- खूब नींद आना

ऐसे में आपको भी अगर कभी यह लक्षण नज़र आएं तो समय रहते अपने डाॅक्टर को चेक जरूर करवाएं। 

Related News