26 APRFRIDAY2024 2:14:20 PM
Nari

डार्क Underarms से मिलेगी राहत , Try  करें ये Home Remedies

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 May, 2022 06:07 PM
डार्क Underarms से मिलेगी राहत , Try  करें ये Home Remedies

चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ शरीर की सुंदरता भी बहुत जरुरी है। गर्मी में पसीना आने के कारण आपके अंडरआर्म्स भी काले होने लग जाते हैं। जिसके कारण महिलाएं को कट स्लीव डालने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। पसीने, इंफेक्शन, स्किन में ब्लेकनेस होने के कारण आपके अंडरआर्म्स की त्वचा खराब होने लगती है। हेयर रिमूवल क्रीम भी आपके अंडरआर्म्स को काला कर देती हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे आप इस समस्या से राहत पा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

कॉस्मेटिक्स ट्रीटमेंट करें इस्तेमाल 

काले अंडरआर्म्स की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे आप कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स में लेजर ट्रीटमेंट से लेकर स्किन पीलिंग जैसे सारे मुख्य तत्व शामिल हैं। आप इसे करवाने से पहले एकबार डॉक्टर की सलाह जरुर लें। डॉक्टर की सलाह से आपको इसके परिणाम भी अच्छे ही मिलेंगे। 

हेयर रिमूव करते समय सावधानी करें इस्तेमाल 

अंडरआर्म्स की ग्रोथ निकालने के लिए महिलाएं हेयर रिमूव्ल का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन यह हेयर रिमूव्ल आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इससे आपकी स्किन में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। पसीना और डियोड्रेंट भी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।  

PunjabKesari

रिमूवल के बाद इस्तेमाल करें मॉइश्चराइजर 

यदि आप अंडरआर्म्स पर शेविंग क्रीम इस्तेमाल कर रहे हैं तो कभी भी ड्राई स्किन पर रेजर न लगाएं। आप वैक्सिंग करवा सकते हैं। इससे आपकी डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी। आप हेयर रिमूव करने के 2 दिन तक कोई भी परफ्यूम या फिर डियोड्रेंट भी इस्तेमाल न करें। 

इन घरेलू तरीकों का करे इस्तेमाल 

बेसन , दही और नींबू का रस लगाएं 

आप डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से राहता पाने के लिए बेसन, दही और हल्दी तीनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे अंंडरआर्म्स के पर लगा लें। 15-20 मिनट के बाद जैसे ही पैक सूख जाए तो आप अंडरआर्म्स धो लें। आप पैक में हल्दी और नींबू कम ही लगाएं। इससे आपको जलन भी हो सकती हैं। 

PunjabKesari

पपीता और नींबू का पेस्ट लगाएं

आप पपीते और नींबू का पेस्ट अपने डार्क अंडरआर्म्स के लिए कर सकते हैं। आप पका हुआ पपीता लें और उसका पल्प निकाल लें। पल्प में आप नींबू का रस मिलाएं और डार्क अंडरआर्म्स पर लगा लें। जैसे ही पैक सूख जाए तो आप सादे पानी से धो लें। इसका बाद आप अंडरआर्म्स के इस एरियो को अच्छे से मॉइश्चराइज करें।

PunjabKesari

मुल्तानी मिट्टी ,बेकिंग सोडा और खीरे का रस लगाएं

आप मुल्तानी मिट्टी, बेकिंग सोडा और खीरे का पेस्ट भी काले अंडरआर्म्स के लिए लगा सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें। फिर इसका रस निकाल लें। तीनों चीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं। 15 मिनट के बाद आप अंडरआर्म्स को अच्छे से धो लें। आप मुल्तानी मिट्टी में आलू का रस, नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा का कालापन कम हो जाएगा। 

PunjabKesari

Related News