19 APRFRIDAY2024 12:12:59 PM
Nari

Weight Loss: ये 5 तरह के स्लाद करें डाइट में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 May, 2022 11:04 AM
Weight Loss: ये 5 तरह के स्लाद करें डाइट में शामिल

बढ़ता वजन कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। जंक फूड, गलत खान-पान मोटापे जैसी खतरनाक बीमारी का कारण बनता है। ऐसे में वजन कंट्रोल करना बहुत ही आवश्यक होता है। अच्छी डाइट और व्यायाम के साथ आप वजन कंट्रोल में कर सकते हैं। आप फ्रूट स्लाद का सेवन करके वजन कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कुछ ऐसे फ्रूट स्लाद जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं...

PunjabKesari

तरबूज सलाद का करें सेवन 

तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा 90 प्रतिशत से ज्यादा पाई जाती है। इससे आपका शरीर भी हाइड्रेट रहता है। यह आपका वजन घटाने में भी मदद करता है। आप इसका फ्रूट सलाद भी बनाकर खा सकते हैं। आप इसका फ्रूट सलाग बनाने के लिए नींबू, पुदीना और चिलगोजा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खाने के साथ-साथ  सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होगा। 

मिक्स फ्रूट सलाद का करें सेवन  

मिक्स फ्रूट सलाद आपके शरीर को भी हाइड्रेट रखेगा। यह सलाद बनाने में भी बहुत ही आसान होता है। आप स्नेकस के तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं। आप मिक्स फ्रूट सलाद बनाने के लिए तरबूज, खरबूजा, कीवी, पाइनएप्पल जैसे फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

कीवी अनार सलाद का करें सेवन 

कीवी का फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप कीवी का सलाद बनाने के लिए अनार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों ही फल आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगे। कीवी में पौटेशियम, फाइबर पाया जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत ही कम पाई जाती है। वहीं दूसरी और अनार में ओमेगा-6 फैटी एसिड, जिंक, विटामिन-के जैसे गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंंद होते हैं। आप सलाद बनाने के लिए पहले दोनों फलों को काट लें और फिर चीज, पुदीने के पत्ते, ऑरेंज स्लाइस और लेमन जूस को इसमें डालें। सारी चीजों को मिक्स करके सलाद का सेवन करें। की

मेंगो सलाद का करें सेवन 

मौसमी फल आम का भी सलाद बनाकर आप खा सकते हैं। यह खाने में भी स्वाद होता है। आप इसका स्वादिष्ट सलाद बनाकर खा सकते हैं। आम का सलाद बनाने के लिए इसमें नींबू लाल मिर्च, रस, नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपका वजन कम करने में भी सहायक होते हैं। 

PunjabKesari

जामुन के सलाद का करें सेवन 

आप सलाद के लिए ब्लैकबेरी फल का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप इसमें जामुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुन में फाइबर, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे आवश्यक गुण पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। आप इसमें नींबू, मिर्च और नमक डालकर स्वादिष्ट सलाद तैयार कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News