23 APRTHURSDAY2026 10:36:24 PM
Nari

वास्तु टिप्स: घर पर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Nov, 2020 06:07 PM
वास्तु टिप्स: घर पर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी

लोग घरों को सुंदर दिखाने के लिए पौधों से सजाना पसंद करते हैं। मगर बात वास्तु की करें तो बहुत से पौधे ऐसे होते हैं, जिससे घर सुंदर लगने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तरक्की के रास्ते खुलने के साथ आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में...

शमी का पौधा 

वास्तु के अनुसार, घर पर शमी का पौधा शुभता का प्रतीक माना जाता है। शमी का पौधा भगवान शिव को अतिप्रिय होता है। ऐसे में उन्हें इसका फूल चढ़ाने से घर में सुख-शांति रहने के साथ पैसों की किल्लत दूर होती है। 

मनी प्लांट 

जैसे की नाम से ही स्पष्ट होता है। ऐसे में मनी प्लांट का पौधा घर पर लगाना शुभ माना जाता है। इससे पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में घर सुंदर लगने के साथ सुख-समृद्धि व शांति से भरा रहा है। 

PunjabKesari

श्वेतार्क का पौधा 

इस पौधे में दूध निकलने के चलते इसे दूध का पौधा भी कहा जाता है। इस पौधे को घर पर रखने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। मगर किसी भी सफेद पदार्थ वाले पौधे को घर के अंदर रखने से बचना चाहिए। ऐसे में इसे घर के बगीचे, बालकनी या आंगन में लगाना बेहतर होगा।

अश्वगंधा का पौधा

एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधाका पौधा दवाइयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। मगर बात वास्तु की करें तो इसके शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में इसे घर पर लगाने से पॉजीटिविटी का संचार होता है। घर का माहौल खुशनुमा होने के साथ खुशहाली से भरा रहता है। साथ ही परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती है।

PunjabKesari
 

Related News