20 APRSATURDAY2024 8:59:14 AM
Nari

Fashion Tips: दुल्हन की खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे ये हेयर स्टाइल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 May, 2022 11:55 AM
Fashion Tips: दुल्हन की खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे ये हेयर स्टाइल

अपनी शादी को खास बनाने के लिए दुल्हनें क्या कुछ नहीं करती हैं। कपड़े गहने के अलावा एक और चीज ऐसी होती है जो दुल्हन की खूबसूरती को बढ़ भी सकती है बिगाड़ भी  सकती है। हम बात कर रहे हैं हेयर स्टाइल जो लुक को अलग बना देता है।  आज हम दुल्हन के लिए कुछ अमेजिंग हेयर स्टाइल्स लेकर आए हैं, जो  इस मौसम के लिए परफेक्ट है। इस तरह के हेयर स्टाइल्स से दुल्हनें काफी comfort रहेंगी।

PunjabKesari

क्लासिक बन लुक

लहंगे के साथ क्लासिक बन लुक Try किया जा सकता है।  इसमें माथा पट्टी, झुमके और नथ भी पूरी तरह से हाइलाइट होते हैं

PunjabKesari
फ्लफी चोटी

अगर आपके बाल घने और लंबे हैं, आप खूबसूरत फ्लफी चोटियां बना सकते हैं।

PunjabKesari
जूड़ा विद ट्विस्ट

बालों को सिंपली बन बनाने की बजाए उसे ट्विस्ट कर सकती हैं। बिना स्टाइलिंग टूल के यह ट्रेडिशनल बन बनाना बेहद आसान है।

PunjabKesari
Bubble braid

अगर आप चार्मिंग लुक चाहती है तो Bubble braid वाला हेयरस्टाइल चूज कर सकती हैं और हेयर बीड्स के साथ इनके खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

PunjabKesari

मोंगरा हेयरस्टाइल

मोंगरा हेयरस्टाइल ब्राइड्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं क्योंकि एक तो यह ट्रेडीशनल लुक देता है, दूसरा इसकी महक हमेशा आपको ताजगी का एहसास करवाती रहती हैं।

 

Related News