19 MAYSUNDAY2024 8:36:59 PM
Nari

सूर्य देव को कर दिया प्रसन्न तो बाकी ग्रह भी मानेंगे आपकी बात, बस कर लें ये उपाय

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Oct, 2023 06:48 PM
सूर्य देव को कर दिया प्रसन्न तो बाकी ग्रह भी मानेंगे आपकी बात, बस कर लें ये उपाय

रविवार का दिन भगवान सूर्य का होता है। कहते हैं सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा है। इसलिए उनकी पूजा करने से आपके सारे दुख खत्म हो सकते हैं। अगर आपको हर जगह से निराशा मिल रही है और जीवन में किया प्रयास असफल हो रहे हैं तो आपको सूर्यदेव की आराधना कर, उन्हें प्रसन्न करना चाहिए। सूर्य देव की पूजा बाकी के सारे अनुकूल होने लगते हैं और आपको जीवन में तरक्की मिलती है और धन वर्षा भी होती है। आइए आपको बताते हैं सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय.....

PunjabKesari
सूर्य को प्रसन्न करने के उपाय

- रविवार के दिन सूर्य की वस्तुएं यथा गेहूं, गुड़, खस- खस, केसर, लाल कमल का फूल, आदि का दान देना उपयुक्त रहता है। 

PunjabKesari

- ज्योतिष से राय लेकर अपने ग्रहानुसार उपाय कर अपने सूर्य को प्रबल बना सकते हैं और सौभाग्य पा सकते हैं। 

PunjabKesari

- सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन से आदित्यह्रदयस्रोत का नियमित पाठ करना आरंभ करें और लगातार करते रहें। यदि संभव हो तो प्रतिदिन 21 बार पाठ करें, इससे सूर्य तुरंत ही अनुकूल होता है और अपना शुभ फल देने लगता है।

- भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर भी सूर्य को अनुकूल बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको शिव मंदिर में जाकर वहां शिव को जल चढ़ाना चाहिए और नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य के साथ- साथ अन्य ग्रह भी अनुकूल होने लगते हैं और जल्दी ही व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है।


 

Related News