03 MAYFRIDAY2024 1:27:58 AM
Nari

सलमान की पार्टी में सुनील ग्रोवर ने कर दी बड़ी गलती, लोग जमकर खींच रहे टांंग

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 26 Oct, 2021 04:51 PM
सलमान की पार्टी में सुनील ग्रोवर ने कर दी बड़ी गलती, लोग जमकर खींच रहे टांंग

काॅमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने गुत्थी बनकर लोगों को खूब हंसाया। हालांकि इन दिनों वह किसी काॅमेडी शो का हिस्सा नहीं है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अभी भी वह लोगों को खूब हंसा रहे हैं। मगर, कई बार सुनील कुछ ऐसा कर जाते हैं जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर काॅमेडियन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग  उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

PunjabKesari

दरअसल, सुनील ग्रोवर हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की पार्टी में पहुंचे थे। सलमान और आयुष की अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' के लिए ये पार्टी रखी गई थी। जिसमें सुनील के आलावा बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस बीच सुनील ग्रोवर ने हर किसी का ध्यान खींचा। सुनील ग्रोवर काफी स्टाइलिश अंदाज में पार्टी में पहुंचे थे। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दो अलग-अलग रंगों के के जूते पहने थे।

PunjabKesari

जी हां, उनका एक जूता ब्राउन रंग का था तो वहीं दूसरा काले रंग का था। एक्टर ने खाकी रंग की पैंट और शर्ट के साथ इन जूतों को पेयर किया था लेकिन यूजर्स को उनका ये स्टाइल कुछ खास पसंद नहीं आया। जिसके चलते एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने कमेंट करते लिखा, 'सबको रणवीर सिंह बनना है।'

 

PunjabKesari 

 

यहां देखें अन्य कमेंट्स 

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

वहीं अगर बात करें सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की तो वो कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' में दिखाई दिए थे।

Related News