03 MAYFRIDAY2024 5:54:17 PM
Nari

लंदन में रहती हैं अक्षय कुमार की साली, शादी के लिए छोड़ा देश

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 27 Jul, 2020 01:46 PM
लंदन में रहती हैं अक्षय कुमार की साली, शादी के लिए छोड़ा देश

एक्टर राजेश खन्ना का परिवार हमेशा सुर्खियों में बना रहता हैं। उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना ने भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी छोटी बेटी रिंकी का करियर फ्लॉप रहा। 

फ्लॉप रहा रिंकी का फिल्मी करियर

राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी 43 साल की हो गई हैं। रिंकी ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। बाद में वह गोविंदा के साथ फिल्म  'जिस देश में गंगा रहता है' में भी दिखाई दी लेकिन बॉलीवुड में वह अपनी पहचान बना नहीं पाई। रिंकी का बॉलीवुड करियर बेहद छोटा रहा। रिंकी ने 4 साल के करियर में करीब 9 फिल्मों में काम किया। फिल्मों में आने से पहले रिंकी प्ले लिखा करती थी। उनका असली नाम Rinkle था लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम रिंकी रख लिया।
 

करियर फ्लॉप होने के बाद की शादी

करियर फ्लॉप होने के बाद रिंकी ने घर बसाने का फैसला लिया। 2003 में रिंकी बिजनेसमैन समीर सरन के साथ शादी के बंधन में बंध गई। शादी के बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गई। 

वह पति के साथ लंदन में रहने लगी। 2004 में वह मां बनी और बेटी नाओमिका (Naomika Saran) को जन्म दिया। 2013 में रिंकी ने बेटे को जन्म दिया। रिंकी लाइमलाइट से दूर रहती है। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी सुर्खियों में नहीं आती। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। 

पिछले साल रिंकी खन्ना अपनी बेटी नाओमिका सरन, मां डिंपल कपाडिया और बहन ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आईं थीं। रिंकी की बेटी भी अब बड़ी हो चुकी है। नाओमिका 16 साल की है वही उनका बेटा 7 साल का।

बहन रिंकी के जन्मदिन पर ट्विंकल खन्ना ने उनके लिए खास पोस्ट शेयर की। ट्विंकल खन्ना ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की बधाई दी। 

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थ डे Rinkston! मैं ऐसे जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकती जहां तुम मेरे साथ ना हो। इसी के साथ उन्होंने हैशतैग कर लिखा खन्ना सिस्टर्स। 

आपको हमारा यह पैकेज कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

बेटी कर रही विरोध तो पिता दे रहे कंगना का सा

Related News