20 APRSATURDAY2024 3:10:27 AM
Nari

ICU से बाहर आते ही राहुल राॅय ने की बहन से मुलाकात, फैंस की दुआओं का किया शुक्रिया

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Dec, 2020 05:03 PM
ICU से बाहर आते ही राहुल राॅय ने की बहन से मुलाकात, फैंस की दुआओं का किया शुक्रिया

फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात स्टार बने एक्टर राहुल राॅय को बीते कुछ दिनों पहले शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद खबर आई थी कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ है। वहीं अब राहुल की सेहत में पहले से काफी सुधार है। हाल ही में राहुल का एक वीडियो सामने आया है। 

PunjabKesari

इस वीडियो को राहुल राॅय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह अपनी बहन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा, 'मैं ठीक हो रहा हूं और मेरे सभी दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों को धन्यवाद जो मेरे लिए इतना प्यार और प्रार्थनाएं कर रहे हैं वे मेरे परिवार की तरह हैं। जल्द ही वापस आऊंगा।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

 

इसके अलावा राहुल राॅय ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह अपनी बहन के साथ दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन अस्पताल से बाहर फिजियो एक्सरसाइज गार्डन में राहुल मुस्कराते हुए कैमरे में कैद हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल ने फोन पर बात करना भी शुरू कर दिया है। उनके दोस्त और प्रोड्यूसर अश्विनी ने बताया कि अभी भी राहुल के ब्रेन में एक क्लाॅट मौजूद है। जिसे दवाइयों की मदद से खत्म करने की कोशिश की जाएगी। लेकिन इसमें काफी समय लगेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

 

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते राहुल को ब्रेन स्ट्रोक आया था। वह अपनी अपकमिंग फिल्म एलएसी: लिव द बैटल इन कारगिल की शूटिंग कर रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक आने पर उन्हें पहले श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

Related News