28 APRSUNDAY2024 7:13:28 PM
Nari

National Protein Day: नहीं खाते नॉन वेज तो शरीर में से प्रोटीन की कमी पूरी करेंगे ये फूड्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Feb, 2023 05:58 PM
National Protein Day: नहीं खाते नॉन वेज तो शरीर में से प्रोटीन की कमी पूरी करेंगे ये फूड्स

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन, मिनरल्स के अलावा प्रोटीन भी आवश्यक है। यह शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा संपूर्ण आहार वही माना जाता है जिसमें न्यूट्रिएंट्स के साथ प्रोटीन भी शामिल हो। यह बालों, स्किन और शरीर को प्रत्येक अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन प्रोटीन सिर्फ मांसाहारी फूड्स में नहीं बल्कि शाकाहारी फूड्स में भी पाया जाता है। प्रोटीन शरीर के लिए कितना जरुरी है इस बात को समझाने के लिए हर साल 27 फरवरी यानी आज के दिन राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि आप किन फूड्स के साथ शरीर में से प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं...

हैल्दी शरीर के लिए जरुरी है प्रोटीन 

कमजोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन बहुत ही आवश्यक होता है। इसकी कमी होने से आप थका हुआ, कमजोर और सुस्त महसूस कर सकते हैं।

पालक 

पालक में 5 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें आयरन भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आपकी हड्डियों और आंखों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

PunjabKesari

दाल 

दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन की बहुत अच्छी सॉर्स मानी जाती है। ऐसे में आप इसे अपनी डाइट में शामिल करके प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं। एक शोध की मानें तो करीबन 100 ग्राम पकी हुई दाल में 4.68 ग्राम प्रोटी की मात्रा पाई जाती है। 

चिया सीड्स 

चिया सीड्स इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। एक चम्मच चीया सीड्स में करीबन 215 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप इसे स्मदूी या सलाद के रुप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

ब्रोकली 

इसे भी प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन भी पाया जाता है इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रख सकते हैं। सलाद के तौर पर या फिर ब्रोकली की सब्जी बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

काले चने 

एक कप उबले हुए चने में करीबन 16 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। ऐसे में आप इसे बाकी हरी सब्जियों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा सलाद के रुप में भी आप काले चने का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

बादाम 

बादाम भी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं इनमें प्रति 100 ग्राम सर्व में करीबन 21 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। बादाम एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन होते हैं। इसके अलावा इसमें हैल्दी फैट, फाइबर, विटामिन भी मौजूद होते हैं पोषक तत्वों से भरपूर बादाम आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

 

Related News