26 JUNWEDNESDAY2024 11:14:15 AM
Nari

आपके भी मन में आते हैं नेगेटिव विचार? तो प्रेमानंद महाराज की ये बातें रख लें याद

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 10 Jun, 2024 02:42 PM
आपके भी मन में आते हैं नेगेटिव विचार? तो प्रेमानंद महाराज की ये बातें रख लें याद

नारी डेस्क: आप कुछ भी करते हैं, कोई नया काम करने की सोचते हैं तो आपको लगता है कहीं कुछ गलत ना हो जाए। ऐसे ही दिन में हमें कई बार हर काम को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। कुछ लोगों के मन में ये विचार ज्यादा होते हैं तो कुछ के कम, लेकिन यही बुरे विचार हमारा सुकून छीन लेते हैं। ऐसे में वृंदावन के प्रेमानंद महाराज ने आपके इन्हीं सवालों का जवाब दिया है। 

PunjabKesari

शख्स ने पूछता सवाल

दरअसल, उनके प्रवचन के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं, जिसमें से एक वीडियो में व्यक्ति मन में आने वाले नकारात्मक विचारों के बारे में बता रहा है। शख्स पूछता है कि, मेरे मन में बहुत ज्यादा नकारात्मक विचार आते हैं, ऐसा क्यों ? इस बारे में प्रेमानंद जी महाराज ने नकारात्मक विचार आने के कारण और इसे दूर करने के बारे में बताया। 

इस वजह से आते हैं मन में बुरे विचार

महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा आपके अंतःकरण यानी आपकी सोच के कारण होता है। आपने कोई गुप्त पाप किया है और इसका दंड नहीं मिला है। ऐसे में आपके मन को नकारात्मक विचार घेरे रखते हैं। इंसान के गुप्त पाप ही उसे नकारात्मक सोच के रूप में अंदर से जलाते हैं। 

PunjabKesari

प्रेमानंज महाराज ने बताया इन विचारों को दूर करने का तरीका 

प्रेमानंज महाराज ने नकारात्मक विचारों को दूर करने के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा, यह नामजप से ठीक हो जाएगा। अगर मन में नकारात्मक विचार और गंदी बात आती है तो आप नामजप से सोच को सही कर सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक सोच खत्म हो जाएगी। व्यक्ति की सोच से ही अच्छे और बुरे विचार जुड़े होते हैं। इसलिए भगवान को याद कर नामजप करें। 

आप भी प्रेमानंद महाराज की इन बातों को ध्यान में रखते हुए मन को शांत और नकारात्मक सोच को खत्म कर सकते हैं। 


 

Related News