15 DECMONDAY2025 12:10:24 AM
Nari

अपने देश लौटते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा,  बड़े से बड़ा सितारा भी यहां झुकाता है  सिर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Dec, 2022 03:57 PM
अपने देश लौटते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा,  बड़े से बड़ा सितारा भी यहां झुकाता है  सिर

बॉलीवुड की बबली गर्ल प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। हाल ही में वह  में विदेश से मुंबई लौट आई हैं, जिसके बाद वह सीधा सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति के दर्शन करने पहुंची।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


प्रीति ने शेयर की वीडियो

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। इस वीडियो में प्रीति, गणपति का आर्शीवाद लेती दिखाई दीं। इस दौरान उनके ट्रेडिशनल लुक ने लोगों को दिल जीत लिया। व्हाइट और रेड कलर के अनारकली सूट में वह बेहद प्यारी लग रही थी। 

PunjabKesari
लोगों को पसंद आ रहा अंदाज

बबली गर्ल ने इस वीडियो के साथ अपने कैप्शन में लिखा-  'मुंबई में वापसी, वापस सिद्धिविनायक मंदिर में…वाह!वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरो-ताजा महसूस करना अछ्वुत था।  हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई।’ एक्ट्रेस का इस पोस्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'आपका यही अंदाज दिल चुरा लेता है मैम।’ 

PunjabKesari
सिद्धिविनायक  मंदिर में हर मनोकामना होती है पूरी 

सिद्धिविनायक मंदिर मुम्बई स्थित एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर है। कहते हैं कि सिद्धिविनायक की महिमा अपरंपार है, वे भक्तों की मनोकामना को तुरन्त पूरा करते हैं। यूं तो सिद्घिविनायक के भक्त दुनिया के हर कोने में हैं लेकिन महाराष्ट्र में इनके भक्त सबसे अधिक हैं। यह उन गणेश मंदिरों में से एक है, जहां सिर्फ हिंदू ही नहीं, बल्कि हर धर्म के लोग दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। 

PunjabKesari
सिद्धिविनायक  मंदिर में खूब चढ़ता है दान

इस मंदिर में  भगवान गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है, जिसमें उनकी सूंड दाईं और मुडी होती है, जानकारी के अनुसार गणेश की ऐसी प्रतिमा वाले मंदिर सिद्धपीठ कहलाते हैं और इसीलिए इसे सिद्धिविनायक मंदिर के नाम से जाना जाता है।  यहां मंगलवार को होने वाली आरती बहुत प्रसिद्ध है जिसमें श्रद्धालुओं की लाइन 2 किलोमीटर तक लंबी होती है। बता दें कि इस स्थान की गिनती भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से की जाती है। कुछ जानकारों के अनुसार यह मंदिर हर साल 100 से मिलियन से 150 मिलियन धनराशि दान के रूप में प्राप्त करता है। 

PunjabKesari
दर्शन करने आते हैं तमाम सेलिब्रिटीज

यहां अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का तांता लगा रहता है. सलमान खान, संजय दत्त, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर सहित कई बड़े बॉलीवुड सितारे सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन करने आते रहते हैं. इन सेलिब्रिटीज को फिल्म रिलीज के दौरान या किसी खास मौके पर यहां अधिकांश देखा जा सकता है.


 

Related News