29 APRMONDAY2024 11:48:00 AM
Nari

10वीं और 12वीं CBSE स्टूडेंट्स जाने लें ये अपडेट, बोर्ड एग्जाम में हुआ बड़ा बदलाव

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Feb, 2024 10:32 AM
10वीं और 12वीं CBSE स्टूडेंट्स जाने लें ये अपडेट, बोर्ड एग्जाम में हुआ बड़ा बदलाव

बस कुछ ही दिनों में 10वीं और 12 वीं के स्टूडेंट्स के बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं। स्टूडेंट्स जहां लगातार इस दौरान पढ़ाई पर जोर लगा रहे हैं, वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुछ बदलाव जारी कर दिए हैं। 

10 और 12 वीं क्लास के स्टूडेंस की सेलेब्स में बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2024-25 से देशभर के शैक्षणिक ढांचे में नए सत्र से नौंवी और 10 वीं के स्टूडेंट्स को 10 सबजेक्ट  की पढ़ाई करनी होगी और हर सबजेक्ट में पास होना जरूरी होगा। वहीं 12वीं क्लास के स्टूडेंस को कुल 6 सबजेक्ट की पढ़ाई करनी होगी। बता दें अभी तक 10वीं में स्टूडेंस 9 सबजेक्ट चुन सकते थे, लेकिन वो 6 ही चुन रहे थे और  बोर्ड एग्जाम क्लियर करने के लिए 5 सबजेक्ट में पास होना जरूरी था। वहीं 12 वीं में कोई स्टूडेंट 7 चुन सकते थे, जिसमें एक सबजेक्ट ऑप्शनल होता है। 12वीं के बोर्ड को भी पास करने के लिए 5 सबजेक्ट में पास होना जरूरी था।

PunjabKesari

10वीं में अब पढ़नी होंगी 3 भाषाएं

पहले जहां भाषाओं में बच्चों को ज्यादातर सिर्फ हिंदी और इंग्लिश पढ़ाई जाती थी, वहीं अब 3 भाषाएं होंगी। इसमें 2 भाषा भारत में बोली जाने वाली होगी। इसके अलावा 7 मुख्य विषय होंगे, जिसमें गणित और कम्प्युटेशनल थिंकिंग, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और कल्याणा, व्यावसायिक शिक्षा और क्षेत्र यानी geography जैसे विषय शामिल होंगे। स्टूडेंस के लिए इन सभी 10 विषयों में पास होना जरूरी होगा।

PunjabKesari

रेगुलर Attendance है जरूरी

- स्टूडेंट्स की एक सत्र में कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी होगी। 

- मुख्य परीक्षाओं में क्रेडिट, स्टूडेंट्स के ग्रेड कार्ड में अंकों और ग्रेड के साथ दर्शाया जाएगा।

- अर्जित क्रेडिट स्टूडेंट्स के अकादमिक बैंक आफ क्रेडिट में जमा किया जाएगा जो डिजिलाकर से जुड़ा होगा।

- प्रत्येक विषय सात क्रेडिट का होगा, एक सत्र में 210 घंटे आवंटित किए गए हैं।

Related News