27 APRSATURDAY2024 10:12:46 PM
Nari

Mehandi Outfits: ग्रीन ही नहीं इन यूनिक मल्टी लेयर्ड कलर्स के साथ दें खुद को नया लुक

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Sep, 2022 04:38 PM
Mehandi Outfits:  ग्रीन ही नहीं इन यूनिक मल्टी लेयर्ड कलर्स के साथ दें खुद को नया लुक

शादी का दिन हर किसी लड़की के लिए बहुत ही खास होता है। इस दौरान वह संजने-संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। खासकर मेहंदी का दिन तो लड़कियों के लिए और भी खास होता है क्योंकि उन्हें इस दिन पिया के नाम की मेहंदी लगती है। वैसे तो लड़कियां मेहंदी में हरे रंग का लहंगा ही पहनना पसंद करती हैं लेकिन अगर आप अपने मेंहदी फंक्शन में कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो मल्टी कलर्ड लहंगा पहन सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही कलर के यूनिक लहंगा डिजाइन्स...

शिल्पा का नियॉन बेस लंहगा 

आप मेहंदी फंक्शन में नियॉन लहंगा भी पहन सकती हैं। शिल्पा का यह लहंगा सुंदर होने के साथ-साथ ब्यूटीफूल भी है। इसे आप किसी भी हेयरस्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। यह लंहगा आपके लिए एक बेस्ट चॉइस भी हो सकता है। 

PunjabKesari

श्रद्धा आर्या का मल्टी कलर्ड लहंगा 

आप टीवी की बहु प्रीता यानी श्रद्धा आर्या की तरह सिंपल और एलीगेंट मल्टीकलर्ड लहंगा ट्राई कर सकती हैं। अपनी मेहंदी में श्रद्धा ने येलो पर्पल और ग्रीन कलर का मल्टी लेयर्ड लंहगा पहना था। इस तरह का सिंपल और यूनिक लहंगा आप भी अपनी मेहंदी में पहन सकती हैं। 

PunjabKesari

फ्लोरल प्रिंट लहंगा 

पीच ब्लाउज के साथ आप फ्लोरल प्रिंट लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही मैचिंग चूड़ियां और ओपन हेयरस्टाइल के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। सिंपल येलो दुपट्टा और व्हाइट फ्लोरल लहंगा आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। इस तरह का इलीगेंट और ग्रेसी लुक आप मेहंदी में ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari

ग्रीन ब्लाउज लहंगा 

आप ग्रीन नेक ब्लाउज के साथ व्हाइट फ्लोरल सिंपल लहंगा लुक ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का सिंपल लंहगा आप शादी में ट्राई कर सकते हैं। साथ में फूलों वाले आप हाथों के हार के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं। 

PunjabKesari

प्रिंटेड वर्क लहंगा 

इस तरह का प्रिंटेड वर्क लहंगा भी आप मेहंदी में ट्राई कर सकते हैं। सिंपल और एलीगेंट लुक के साथ आप अपने मेहंदी फंक्शन को और भी परफेक्ट बना सकती हैं। 

PunjabKesari

गोल्डन एंड येलो कॉम्बिनेशन लहंगा 

गोल्डन लहंगा तो आपने मेहंदी फंक्शन में कई बार ट्राई किया होगा। लेकिन इस बार आप गोल्डन ब्लाउज और येलो लहंगा ट्राई कर सकते हैं। इस तरह के लहंगे के साथ आप चोटी करके अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं। येलो गोल्डन लहंगा में हर कोई आपकी ड्रेस की तारीफ करेगा। 

PunjabKesari

Related News