19 SEPTHURSDAY2024 7:18:37 AM
Nari

Malaika की मां जॉयस का बयान, 'ये खुदकुशी नहीं, वॉचमेन और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे'

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Sep, 2024 07:41 PM
Malaika की मां जॉयस का बयान, 'ये खुदकुशी नहीं, वॉचमेन और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे'

नारी डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की अचानक निधन की खबर ने सबके पैरों तले जमीन खिसका दी। शुरुआती खबरों में कहा जा रहा था कि उन्होंने अपार्टमेंट से कुदकर खुदकुशी कर ली है लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया? इस बारे में कोई भी बात स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाई थी। खबर सुनते ही मलाइका पुणे से मुंबई घर के लिए रवाना हुई। पूरा खान परिवार मलाइका के पेरेंट्स के घर पहुंचा। इसी के साथ बॉलीवुड के बाकी स्टार्स भी वहां पहुंचते नजर आए। जहां पुलिस की शुरुआती जांच में यह कहा गया था कि अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या की है और अपने घर से छलांग लगाई है वहीं अब मलाइका की मां, जॉयस पॉलीकार्प ने इस मामले पर अपना बयान दिया है।
PunjabKesari, Malaika Arora Father death

मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प का बयान

जॉयस पॉलीकार्प के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, उनके पति अनिल अरोड़ा की मौत आत्महत्या से नहीं हुई है बल्कि यह एक संभावित दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस को अनिल की सुबह की आदतों के बारे में पूरी जानकारी दी है। सुबह की घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि अनिल अरोड़ा की आदत थी कि वह हर सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ते थे। आज सुबह, जब घटना घटी, तो जॉयस ने देखा कि अनिल के स्लिपर्स लिविंग रूम में पड़े हुए थे। यह देख उन्होंने बालकनी में जाकर अनिल को देखा लेकिन वह वहां नहीं थे। इसके बाद, जब उन्होंने बालकनी की रेलिंग से नीचे झांक कर देखा, तो उन्हें नीचे घटनास्थल पर एक दृश्य दिखाई दिया, जहां बिल्डिंग का वॉचमन और बाकी लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

क्या अनिल अरोड़ा किसी बीमारी से जूझ रहे थे?

जॉयस ने यह भी बताया कि अनिल किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। उन्हें केवल घुटनों में दर्द था। अनिल शारीरिक रूप से एकदम स्वस्थ थे। फिलहाल मलाइका और उनकी बहन या बाकी परिवार वालों की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस की जांच जारी है। अब ये खुदकुशी थी या दुर्घटना यह जल्द ही सामने आएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बता दें कि खबरों में कहा जा रहा है कि मलाइका के पेरेंट्स तलाक के बावजूद पिछले कुछ वर्षों से एक साथ रह रहे थे। 

Related News