21 JUNSATURDAY2025 10:49:54 PM
Nari

Forbes की लिस्ट में शामिल हुई ये 4 महिलाएं, वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने बनाई खास जगह

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Dec, 2023 09:29 AM
Forbes की लिस्ट में शामिल हुई ये 4 महिलाएं, वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने बनाई खास जगह

महिलाएं आज किसी काम में पीछे नहीं है। हर एक्टिविटी में वह आजकल बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हुई दिख रही हैं। चाहे कारोबार हो या खेल हर जगह अपनी शाबाशी का झंडा लहराती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सलाना लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में देश की चार महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। फोर्ब्स की इस लिस्ट का बेस पैसा, मीडिया प्रभाव और प्रभाव का क्षेत्र है। इसी आधार पर इस लिस्ट में भारतीय महिलाओं से अपनी जगह बनाई है। 

निर्मला सीतारमण 

इस लिस्ट में भारत से निर्मला सीतारमण का नाम भी शामिल है। निर्मला सीतारमण भारत की वित्त मंत्री हैं। 64 साल की सीतारमण ने 2017 से 2019 तक 28वीं रक्षा मंत्री के रुप में भी काम किया है। इसके बाद वह इंदिरा गांधी के बाद भारत की दूसरी महिला बन गई जो रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री हुई। साल 2022 में फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में उन्हें 36वां स्थान दिया और अब वह इस साल 32वें नंबर पर रही हैं। 

PunjabKesari

रोशनी नादर मल्होत्रा 

रोशनी नादर मल्होत्रा एक भारतीय अरबपत्ति और परोपकारी हैं। वह एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन भी हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (2019) के अनुसार, एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की एक मात्र संतान के रुप में उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला के रुप में जाना जाता है। 42 साल की रोशनी लगातार फोर्ब्स द्वारा दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल रही हैं। साल 2019 में उन्हें 54वां स्थान मिला था तो वहीं साल 2020 में उन्हें 55वें स्थान मिला था। अब साल 2023 में वह 60वें स्थान पर रही हैं। 

सोमा मंडल 

सोमा मंडल भारतीय इस्पात प्राधिकरण की वर्तमान अध्यक्ष है जिन्होंने साल 2021 में इस भूमिका में पहली महिला के रुप में इतिहास रचा है। सोमा का जन्म भुवनेश्वर में हुआ था उन्होंने 1984 में इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि हासिल की है। अपनी कॉर्पोरेट उपलभब्धियों के अलावा वह स्कोप की चेयरपर्स का पद भी संभालती हैं और उन्हें इसी साल 2023 में ईटी प्राइम महिला लीडरशिप अवॉर्ड्स में सीईओ ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया था। वह फोर्ब्स की इस लिस्ट में 70वें स्थान पर हैं।

PunjabKesari

किरण मजमूदार शॉ

किरण मजमूदार शॉ एक फेमस अरबपती उद्यमी हैं। शॉ ने बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की स्थापना की है और उसका नेतृत्व भी किया है। बायो टेक्नोलॉजी कंपनियों में उनकी भूमिका के अलावा वह भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर की पूर्व अध्यक्ष थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मजमूदार शॉ का विज्ञान और रसायन विज्ञान में उनके योगदान के लिए 2014 में ओथमर गोल्ड मेडल सहित कई पुरस्कार मिले हैं। फोर्ब्स ने उन्हें 2019 में विश्व स्तर पर 68वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रुप में मान्यता दी और 2020 में उन्हें ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के रुप में भी सम्मानिय किया गया है। फोर्ब्स की इस शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में उन्हें 76वें स्थान पर जगह मिली है।

PunjabKesari
 

Related News