25 APRTHURSDAY2024 7:55:09 PM
Nari

प्रेगनेंसी में क्यों आते हैं चक्कर? जानिए कारण और बचाव के तरीके

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Nov, 2021 03:02 PM
प्रेगनेंसी में क्यों आते हैं चक्कर? जानिए कारण और बचाव के तरीके

गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसके साथ इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें चक्कर आना एक मुख्य समस्या है। वहीं कुछ महिलाओं को पूरे गर्भावस्था के समय चक्कर आते हैं तो कइयों को कुछ महीने ये समस्या सताती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इससे पीछे के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। चलिए आज हम आपको प्रेगनेंसी में चक्कर आने व इससे बचाव के कुछ तरीके बताते हैं...

चक्कर आने के कारण

 

रक्‍त वाहिकाओं पर दबाव पड़ना

प्रेगनेंसी के पहली तिमाही यानि पहले 3 महीने तक चक्कर आने एक आम माना जाता है। मगर बढ़ते गर्भाशय की रक्‍त वाहिकाओं पर दबाव पड़ने से प्रेगनेंसी की दूसरी व तीसरी तिमाही में भी यह समस्या हो सकती है।

प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन के वजह

शरीर में प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन के कारण रक्त कोशिकाएं शिथिल यानि ढीली होने लगती है। इसके कारण खून का प्रवाह शरीर में नीचे की तरह बढ़ने लगता है। इसके कारण महिलाओं को चक्कर आने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

PunjabKesari

ब्लड प्रेशर कम होना

अक्सर  प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जाता है। इसके कारण यह समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर कम होना

ब्लड प्रेशर की तरह शरीर का ब्लड शुगर स्तर कम होने पर चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

बैठने की पोजीशन अचानक से बदलना

घंटों एक जगह बैठने के बाद अचानक पोजिशन बदलने से चक्कर आ सकते हैं।

खाने में पोषक तत्वों की कमी

खाने में पोषक तत्वों की कमी होने से भी एनर्जी कम हो जाती है। ऐसे में चक्कर आने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए डेली डाइट में आयरन, फाइबर, प्रोटीन आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें खाएं।

ऐसे करें बचाव...


घंटों खड़े ना रहे

इस अवस्था में शरीर कमजोर होता है। ऐसे में इस दौरान लंबे समय खड़े होने से बचें। आप समय-समय पर कुछ देर के लिए टहल सकती है।

अचानक पोजीशन ना बदले

जैसे कि कारणों में बताया गया है कि घंटों एक ही पोजीशन में बैठने के बाद अचानक उठने से चक्कर आ सकते हैं। इसलिए लंबे समय तक एक ही पोजीशन में ना बैठे। इसके अलावा जल्दबाजी की जगह पर धीरे व आराम से खड़े हो। आप खड़े होने के लिए किसी का सहारा भी ले सकती है।

दिनभर थोड़े-थोडे़ अंतराल में खाना खाएं

एक बार में भरपेट खाने की जगह पर दिनभर थोड़े-थोडे़ अंतराल में खाना खाएं। इससे शरीर में शुगर का स्तर कंट्रोल रहेगा।

PunjabKesari

सही मात्रा में पानी पीएं

शरीर में पानी की कमी ना होने दें। आप इसकी कमी पूरी करने के लिए पानी से भरपूर फलों का भी सेवन कर सकती है।

डाइट पर ध्यान दें

इस दौरान कुछ भी खाने की गलती ना करें। डेली डाइट में हरी व पत्तेदार सब्जियां, फल, अनाज, डेयरी प्रोडक्ट्स, सूखे मेवे आदि शामिल करें। इससे आपका पेट अच्छे से भरने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलेगी।

ठंडे पानी से नहाएं

चक्कर आने के कारण सिर में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में इससे आराम पाने के लिए आप ठंडे पानी से नहा सकती है। मगर नहाने से मौसम का ध्यान रखें।


ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो करके चक्कर आने की समस्या से बच सकती है। मगर फिर भी समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेती रहिए।

 

 

 

 

Related News