15 MAYWEDNESDAY2024 7:54:59 AM
Nari

यूं ही नहीं मानते आक के पौधे को शुभ, जानें वास्तु से जुड़े इसके फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Dec, 2021 11:11 AM
यूं ही नहीं मानते आक के पौधे को शुभ, जानें वास्तु से जुड़े इसके फायदे

लोग घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग पौधे लगाना पसंद करते हैं। मगर वास्तु अनुसार, कुछ पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ शुभ माने जाते हैं। इनमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इनमें तुलसी, बरगद, पीपल, नीम, बांस आदि के पौधों को शुभ माना जाता है। इन्हें घर पर लगाने से देवी-देवताओं की असीम कृपा बरसती है। घर में मौजूद नकरात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। वहीं इनके अलावा आक का पौधा भी वास्तु व ज्योतिषशास्त्र में विशेष महत्व रखता है। भगवान शिव को अतिप्रिय होने से आक के पौधे की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। चलिए आज हम आपको इस पौधे को लगाने का सही तरीका व वास्तु अनुसार इससे जुड़े कुछ उपाय बताते हैं...

इस पौधे में गणपति का वास

आक का पेड़ भगवान शिव को अतिप्रिय है। इसमें प्रथम पूजनीय गणेश जी का वास माना जाता है। आक का पौधा श्वेत और श्याम कुल दोनों तरह का होता है। इन्हें तांत्रिक रूप में भी विशेष तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसकी जड़ों में श्वेतार्क गणपति का वास माना जातास है। इसके साथ ही रोजाना इसकी पूजा करने से घर-परिवार पर प्रथम पूजनीय गणेश जी की असीम कृपा रहती है। कहते हैं कि शुभ मुहूर्त में इस पौधे को घर पर लाकर ही इसकी पूजा शुरु करनी चाहिए। इसके साथ ही पूजा दौरान गणपति मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए।  

PunjabKesari

घर में लाता सुख समृद्धि

आक का पौधा बेहद ही शुब व पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में या मुख्य द्वार पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस पौधे की जड़ से निकली गणपति की मूर्ति की रोजाना पूजा करने से 'त्रिसुखा' या जीवन के समस्त सुख मिलते हैं। घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है।

मनोकामनाएं पूरी करता आक का पौधा

मान्यता है कि आक के फूल देवी-देवताओं को अतिप्रिय होते हैं। ऐसे में इसे भगवान को चढ़ाने से मनचाहा फल मिलता है। वास्तु व ज्योतिषशास्त्र अनुसार, आक के पौधे पर लगने वाले सफेद फूल शिव जी को अतिप्रिय हैं। ऐसे में शिवलिंग पर आक के पत्ते और फूल चढ़ाना बेहद शुभ होते हैं। शास्त्रों अनुसार, इस पौधे को घर के मेन गेट पर लगाना बेहद शुभ माना गया है।

सकारात्मक उर्जा का संचार

आक का पौधा घर पर लगाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। इसके साथ ही इस पौधे से ऑक्सीजन निकलती है जो वातावर को शुद्ध करने में मदद करती है।

PunjabKesari

वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगाएं आक का पौधा

. आक के पौधे को पूर्णिमा, एकादशी, मंगलवार या सोमवार आदि के दिन लगाना शुभ माना जाता है।
. वास्तु अनुसार, आक का पौधा घर के अग्नि कोण यानि दक्षिण पूर्व के बीच दक्षिण या उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है।
. सफेद आक का पौधा घर के मेन गेट के पास या सामने लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर के बाहर गेट के पास भी रखा जा सकता है।
. मेन के पास आक के पौधे को इस तरह लगाएं कि आपके घर से बाहर जाने से यह पौधा आपके दाहिने हाथ की तरफ आए।

 

Related News