28 APRSUNDAY2024 12:14:53 PM
Nari

बेहद खास होते हैं नवंबर में जन्में लोग, मिलता है सच्चा जीवनसाथी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Nov, 2021 01:37 PM
बेहद खास होते हैं नवंबर में जन्में लोग, मिलता है सच्चा जीवनसाथी

ज्योतिषशास्त्र अनुसार हर किसी का स्वभाव दूसरों से अलग होता है। इसके पीछे का कारण राशि के साथ अलग-अलग महीने में पैदा होना भी होता है। जी हां, जन्म का महीना भी हम पर अपना असर डालता है। ऐसे में आज हम आपको नवंबर में पैदा हुए लोगों के नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

दिखने में आकर्षित

ये लोग दिखने में बेहद ही खूबसूरत व आकर्षित होते हैं। ऐसे में लोग जल्दी ही इनसे इंप्रेस हो जाते हैं।

निभाते ईमानदारी का रिश्ते

इस महीने में पैदा हुए लोग बहुत वफादार व ईमानदार होते हैं। वे दोस्तों, परिवार व जीवनसाथी के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। ये किसी को धोखा देने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचते हैं। ऐसे में इन्हें भी जिंदगी में सच्चा प्यार मिलता है।

PunjabKesari

प्यार में जल्दी पड़ना

नवंबर में पैदा हुए लोग भावुक स्वभाव के होने से प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं। हालांकि ये प्यार का इजहार जल्दी करने से कतराते हैं। इसके साथ ही एक बार किसी के प्यार में पड़ने पर ये उम्रभर पार्टनर का साथ निभाते हैं।

समय पर काम करने में माहिर

नवंबर में पैदा हुए लोग काम को एकदम परफेक्ट और समय पर करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये जिस काम को करने की ठानते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं।

रहस्यवादी

ये लोग थोड़े रहस्यवादी होते हैं। ऐसे में इन्हें दूसरों को अपने से जुड़ी हर बात बतानी अच्छी नहीं लगती है। ये जिंदगी को अपने तरीके से बिताना पसंद करती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन्हें अपनी लाइफ में किसी की रोक-टोक बर्दाशत नहीं होती है।

PunjabKesari

भावनाओं पर नियंत्रण रखने वाले

ये लोग स्वभाव से काफी शांत होते हैं। इसलिए इनका अपनी भावनाओं पर पूर नियंत्रण होता है। वहीं इन्हें जब तक कोई उकसाएं ना ये शांत रहते हैं।

खुदे के रास्ते पर चलने वाले

नवंबर में जन्में लोग किसी के कहने की जगह पर खुद के बनाएं रास्ते पर चलते हैं। ये जिंदगी में खुद की मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करना पसंद करते हैं।

काम करने का अलग अंदाज

ये लोग अक्सर काम करने के अलग अंदाज से जानी जाती है। ये इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं करते हैं कि सामने वाला किसी काम को कैसे कर रहा है।

दूसरों का सम्मान करने वाले

नवंबर में पैदा हुए लोग खुद के साथ दूसरों की भावनाओं की भी कद्र करते हैं। ये दूसरों की बातों व भावनाओं को पूरा सम्मान देते हैं। ये दूसरों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह की कोई धारणा नहीं बनाते हैं। मगर इनके बारे में कोई गलत सोच लें तो वे इस बात को बिल्कुल बर्दाशत नहीं कर पाते हैं।

PunjabKesari

हर पहली याद को संजोकर रखना

इन लोगों में एक खास बात हैं कि ये अपने से जुड़ी हर पहली बात, चीज को यादों में संजोकर रखते हैं।

बच्चों को पसंद करने वाले

आमतौर पर इनका स्वभाव बच्चों की तरह प्यारा होता है। इसलिए इन्हें बच्चों से भी बेहद लगाव होता है।

करियर

बात इन लोगों के करियर की करें तो ये लेखक, पुलिस, पत्रकार, कलाकार, सर्जन, गुप्तचर आदि विभागों में खूब नाम कमाते हैं।

 

Related News