27 APRSATURDAY2024 11:11:05 PM
Nari

जज्बा जीत का... पहली बार KBC 12 में सिर्फ महिलाएं ही बनीं करोड़पति

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 22 Jan, 2021 12:34 PM
जज्बा जीत का... पहली बार KBC 12 में सिर्फ महिलाएं ही बनीं करोड़पति

टीवी का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हर सीजन को लोगों का काफी प्यार मिला है लेकिन इस बार के सीजन काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इन दिनों केबीसी का 12वां सीजन चल रहा है। जिसका आज आखिरी एपिसोड दिखाया जाएगा। जिसके बाद शो के होस्ट बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ के मंच पर सुनने को नहीं मिलेगी। मगर, केबीसी के इतिहास कुछ ऐसा कमाल हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था। 

PunjabKesari

इस बार शो को एक या दो नहीं बल्कि चार करोड़पति मिले। वो चार करोड़पति पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं थीं। ऐसा केबीसी के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ कि सिर्फ महिलाओं ने करोड़पति बनने का ख़िताब जीता। तो चलिए आज हम आपको उन चार महिला करोड़पति के बारे में बताते हैं...

नाजिया नसीम

PunjabKesari

रांची की रहने वाली नाजिया इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं। नाजिया दिल्ली में अपने पति के साथ रहती हैं। जहां वह रॉयल इनफील्ड में ग्रुप मैनेजर के पद पर काम कर रही हैं। करोड़पति बनने के बाद नाजिया ने अपनी इस जीत का श्रेय पति और परिवार दिया था। 

मोहिता शर्मा

PunjabKesari

हिमाचल प्रदेश की मोहिता शर्मा इस सीजन की दूसरी करोड़पति विजेता बनीं। शो में मोहिता ने बताया था कि उन्होंने 5 बार आईपीएस की परीक्षा के लिए ट्राई किया था तब वह जाकर आईपीएस अधिकारी बनीं। मोहिता जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं और उनके पति रुशल गर्ग एक आईएफएस अफसर हैं।

अनूपा दास

PunjabKesari

अनूपा दास छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली हैं। उन्होंने केबीसी 12 की तीसरी करोड़पति महिला बनने का खिताब अपने नाम किया है। अनूपा बस्तर के एक स्कूल में शिक्षिका के रुप में काम करती हैं। 

नेहा शाह

PunjabKesari

मुंबई की डॉक्टर नेहा शाह 1 करोड़ जीतकर केबीसी की चौठी करोड़पति महिला बनीं। नेहा स्वभाव से काफी खुशमिजाज और मस्तमौला है। उन्होंने शो में अमिताभ बच्चन के साथ जमकर फ्लर्ट किया था। नेहा ने शो में बताया था कि बीस साल पहले जब केबीसी  शुरू हुआ था तभी से वह इसके लिए कोशिश कर रही थीं।

Related News