
नारी डेस्क : अगर आप कुछ नया, ठंडा और मीठा-तीखा स्वाद एक साथ ट्राई करना चाहते हैं, तो यह जापानी मैंगो सैंडविच एक बेहतरीन और यूनिक डेज़र्ट है। आम और वनीला आइसक्रीम का यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि गर्मियों में इसे बनाना भी बेहद आसान है। मीठे आम और हल्की मसालेदार चाट मसाला ट्विस्ट इसे एक अलग ही लेवल का फ्यूजन डिश बना देते हैं।
Servings - 2

INGREDIENTS
ब्रेड स्लाइस – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
वनीला आइसक्रीम – 2 स्कूप/स्लाइस
आम – 150 ग्राम
बनाने की विधि (PREPARATION)
1. सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे (क्रस्ट) काट लें।
2. एक बाउल में 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच नमक और 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला अच्छे से मिला लें।
3. अब एक ब्रेड स्लाइस को क्लिंग रैप पर रखें। उस पर वनीला आइसक्रीम की एक लेयर लगाएं और ऊपर आम के टुकड़े रखें।
4. फिर ऊपर से थोड़ा सा तैयार किया हुआ मसाला छिड़कें।
5. इसके बाद फिर से आइसक्रीम की एक लेयर लगाकर दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें।
6. इसे अच्छे से क्लिंग रैप में लपेटकर 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।
7. जब यह सेट हो जाए, तो इसे बीच से काट लें।
8. ठंडा-ठंडा सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।