27 APRSATURDAY2024 9:57:29 AM
Nari

राॅयल Bedroom से लेकर थेरेपी रूम, बिग बॉस 17 का हर कोना है खास देखें Inside Picutres

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Oct, 2023 04:24 PM
राॅयल Bedroom से लेकर थेरेपी रूम, बिग बॉस 17 का हर कोना है खास देखें Inside Picutres

आज से टीवी का मॉस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग-बॉस का नया सीजन शुरु होने वाला है। शो के फैंस बेसब्री से इसके आने का इंतजार करते हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस की थीम अलग होने वाली है। थीम के अनुसार, ही घर की सजावट भी दी गई है। इस बार की थीम दिल, दिमाग और दम की रखी गई है। वहीं अब बिग-बॉस 17 के घर से आलीशान तस्वीरें भी सामने आई हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं बिग-बॉस 17 के घर की एक झलक। 

हर बार की तरह घर के एंटरेंस से पहले ही लग्जरी स्विमिंग पूल और कंटेस्टेंट्स के वर्कआउट के लिए जिम एरिया बना हुआ है। 

घर की एंट्री पर लगी बड़ी और सुंदर पंखों वाले घोड़े की मूर्ति सबको बहुत पसंद आने वाली है। एंट्री गेट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर कितना रॉयल होगा। PunjabKesari

वही घर के लिविंग रुप एक यूरोपीय स्ट्रीट में बदल दिया गया है। यहां पर शानदार फूल लगे हैं और इसे रंग-बिरंगे रंगों से सजाया गया है। 

PunjabKesari

अंदर लगे फूल और गेट पुराने जमाने की फील देने वाले हैं। यहां पर कंटेस्टेंट्स के बैठने के लिए सोफे भी लगाए गए हैं। 

PunjabKesari

घर के किचन एरिया को काफी कम स्पेस दी गई है। विंटेज लुक देने के लिए एरिया को कलरफुल बनाया गया है। ऐसे में ज्यादा तर दरवाजे और फर्नीचर रंग-बिरंगे ही रखे गए हैं।

PunjabKesari

कन्फेक्शन रुम इस बार बहुत ही अलग तरह से सजाया गया है। यह गेम ऑफ थ्रोन्स और हैरी पॉटर के सेट जैसा दिखता है। यहां पर रखी गई सीट भी काफी रॉयल है।  

PunjabKesari

बैडरुम को भी एकदम हॉरर फिल्म जैसा लुक दिया गया है। 

PunjabKesari


 

Related News