05 MAYSUNDAY2024 12:04:03 PM
Nari

क्या प्रेग्नेंट हैं Hrithik की गर्लफ्रेंड सबा? Cryptic Post देखकर यजूर्स ने पूछ डाले कई सवाल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Sep, 2023 06:32 PM
क्या प्रेग्नेंट हैं Hrithik की गर्लफ्रेंड सबा? Cryptic Post देखकर यजूर्स ने पूछ डाले कई सवाल

एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ में से एक है। दोनों को अकसर एक- दूसरे के साथ समय बिताते देखा जाता है। सोशल मीडिया पर वो अपनी रोमांटिक फोटोज से कपल गोल्स सेट करते रहते हैं। अब एक बार फिर से ये कपल चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इस बार वजह है सबा का एक Cryptic Post, जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया। 

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट


एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जो की एक फोटो थी। इसपर लिखा था आपका गाइनैक कौन है? (who's your gynac?)   इस फोटो को शेयर करते हुए सबा ने लिखा – ‘मेरे दिमाग में अभी सिर्फ ये ही सवाल घूम रहा है।’ सबा की इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस हैरान-परेशान हो गए हैं और उन्होंने एक्ट्रेस से तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

यूजर्स ने किए सवाल

 एक यूजर ने कहा - 'पहले शादी कर लो फिर गाइनैक के पास जाना।

PunjabKesari

' दूसरे यूजर ने पूछा-' गुड न्यूज है क्या'

PunjabKesari

वहीं एक और ने तंज कसा- 'जूनियर आने वाला है।'

PunjabKesari

लोगों के सवालों के बीच आज सबा ने आज अपनी वेब सीरीज का ट्रेलर शेयर किया, जिससे ये साफ हुआ की who's your gynac? एक वेब सीरीज है, जो बहुत जल्द मिनी टीवी पर release होगी। बता दें कि हाल ही में सबा आजाद ऋतिक रोशन के घर भी पहुंची थी। जहां उन्होंने गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

इसकी तस्वीरें एक्टर ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। इसके अलावा कुछ दिन पहले सबा ऋतिक की भांजी के बर्थडे पर भी पहुंची थी। बता दें कि सबा की एक्टर की फैमिली के साथ भी बहुत अच्छा रिलेशन है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

Related News