29 APRMONDAY2024 2:09:57 AM
Nari

पेट और जांघों पर बन रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स तो जान लें इनसे बचने के असरदार उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 May, 2021 01:05 PM
पेट और जांघों पर बन रहे हैं स्ट्रेच मार्क्स तो जान लें इनसे बचने के असरदार उपाय

शरीर के किसी हिस्से पर खिंचाव पड़ने से निशान पड़ने लगते हैं। इसे स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है जो वजन बढ़ने या प्रेगनेंसी में शरीर में आए बदलाव के कारण होते हैं। भले ही इससे शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। मगर ये देखने में बुरे लगने के साथ त्वचा की कोमलता को भी छीन लेते हैं। ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ खास घरेलू नुस्खे बताते हैं। इनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में इससे छुटकारा पा सकती है। 

नींबू का रस

नींबू विटामिन सी व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इससे स्किन की रंगत निखरने के इससे जुड़ी समस्याओं  निजात पाने में मदद मिलती है। वहीं पेट व जांघों पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान हटाने में भी मदद करता है।

PunjabKesari

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए एक में नींबू का रस लेकर उसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। फिर इसे 10 मिनट तक ऐसे ही लगा छोड़ दें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें।

बादाम का तेल 

एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर बादाम तेल स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को गहराई से पोषित करने में मदद करता है। वहीं कोमलता से स्किन को साफ करके स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी कारगर माना जाता है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए किसी भी तेल में 1-2 छोटे चम्मच बादाम तेल मिलाएं। मिश्रण को गुनगुना करके स्ट्रेच मार्क्स पर गोलाकार दिशा में घुमाते हुए लगाएं। तेल को स्किन में समा जाने तक मलते रहें। इस उपाय को दिन में 2 करें। इससे आपको जल्द ही फायदा मिलेगा। 

PunjabKesari

बेसन और खीरे का रस

आप स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए बेसन और खीरे का रस भी इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे  स्ट्रेच मार्क्स दूर होने के साथ स्किन साफ होने में भी मदद मिलेगी। 

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच बेसन और खीरे का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार मिश्रण को सर्कुलर मोशन में प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट या सूखने तक इसे गुनगुने से साफ कर लें। अच्छा व जल्दी रिजल्ट पाने के लिए इस पैक को दिन में 2 बार लगाएं।
 

Related News