01 FEBSUNDAY2026 12:23:12 AM
Nari

भाग्यशाली होती हैं नवरात्र में जन्मी कन्या, मां दुर्गा के शक्तिशाली नाम पर करें बेटी का नामकरण

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Oct, 2024 01:15 PM
भाग्यशाली होती हैं नवरात्र में जन्मी कन्या, मां दुर्गा के शक्तिशाली नाम पर करें बेटी का नामकरण

नारी डेस्क: बहुत से माता- पिता अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखते हैं। अगर आप भी माता रानी के भक्त हैं और सौभाग्य से नवरात्रि के पावन मौके पर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है तो  आप उसे मां दुर्गा का कोई नाम दे सकते हैं। नवरात्रि में जन्म लेने वाली कन्याएं अपने साथ सौभाग्य लेकर आती हैं, ऐसे में मां दुर्गा के नाम रखने से आपकी बेटी के व्यक्तित्व में शक्ति, साहस, और सौंदर्य के गुण बढ़ते हैं। आज हम आपको बताते हैं मां दुर्गा के कुछ प्रमुख नाम और उनके अर्थ।

PunjabKesari
दुर्गा

दुर्गा का अर्थ है सभी बाधाओं और समस्याओं को हरने वाली। यह नाम बताता है कि आपकी बेटी किसी भी कठिनाई का सामना करने के लिए तैयार है।

भवानी

भवानी का अर्थ है सृष्टि की माता। यह नाम जीवन देने वाली और पालन करने वाली शक्ति का प्रतीक है।

अम्बिका

अम्बिका का अर्थ है देवी मां, मातृत्व की देवी।  यह नाम प्रेम और देखभाल का प्रतीक है।

PunjabKesari
नंदिनी

नंदिनी का अर्थ है आनंद देने वाली। यह नाम खुशी और प्रसन्नता का प्रतीक है।

अनुष्का

अनुष्का का अर्थ है वह जो किसी के द्वारा घायल नहीं हो सकती।  यह नाम अनन्त शक्ति और साहस का प्रतीक है।

तारा 

तारा का अर्थ है तारों की तरह प्रकाशमान। यह नाम चमक और मार्गदर्शन का प्रतीक है।

शुभांगी

शुभांगी का अर्थ है सुंदर शरीर वाली। यह नाम सुंदरता और सौम्यता का प्रतीक है।

PunjabKesari
यशस्विनी

यशस्विनी का अर्थ है प्रसिद्धि और यश की धनी। यह नाम सफलता और प्रसिद्धि का प्रतीक है।

विद्या

विद्या का अर्थ है  ज्ञान की देवी। यह नाम शिक्षा और ज्ञान का प्रतीक है।

द्रष्टि

द्रष्टि का अर्थ है दृष्टि या दृष्टिकोण। इस नाम वाली लड़कियां अपने जीवन में सही निर्णय लेने में सक्षम होती हैं।

धन्‍विका

धन्‍विका नाम का अर्थ है धन और सुख। यह नाम मां दुर्गा की कृपा से प्राप्‍त समृद्धि का संकेत देता है।

Related News