10 MAYFRIDAY2024 6:46:19 AM
Nari

गर्मियों में हाथों-पैरों से निकलती है Heat तो क्या करें?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Jun, 2021 09:46 AM
गर्मियों में हाथों-पैरों से निकलती है Heat तो क्या करें?

आमतौर पर हर व्यक्ति के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। मगर, कुछ लोगों का बॉडी टेम्प्रेचर इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हाथों-पैरों में खुजली और तेज जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में एसी-कूलर के नीचे भी आराम नहीं मिलता। यही नहीं, शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप शरीर की गर्मी को कंट्रोल कर सकते हैं।

सबसे पहले जानते हैं हाथों-पैरों से सेक निकलने के कारण...

1. धीमा ब्लड सर्कुलेशन, कमजोर नसें, डायबिटीज, हाई बीपी, रक्त वाहिकाओं में सूजन, ब्लड वेसेल्स में इंफैक्शन, गुर्दे या न्यूरोपैथी बीमारी के कारण यह समस्या हो सकती है।
2. दवाइयों या कीमोथेरेपी के साइड-इफैक्ट्स के कारण भी शरीर का तापमान बढ़ सकता है।
3. शरीर में विटामिन B, कैल्शियम व फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व की कमी भी इसका कारण बन सकता है।

PunjabKesari

शरीर के तापमान को कैसे करें कंट्रोल

भरपूर पानी

सबसे पहले तो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले तो भरपूर पानी पीएं। इसके अलावा दिन में एक बार नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, स्मूदी, जूस में से किसी एक चीज का सेवन करें।

विटामिन-सी वाले आहार खाएं

शरीर की गर्मी को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में नींबू, संतरे जैसे विटामिन-सी फूड्स को शामिल करें। आप चाहें तो फल व सब्जियों का जूस पीकर भी हीट को कम कर सकते हैं।

PunjabKesari

ठंडी चीजें खाएं

गर्मियों में ऐसे आहार ज्यादा लें, जिसकी तासीर ठंडी हो। इसके लिए आप दही, कच्चा पनीर, गन्ने का रस,  अनार, लस्सी-छाछ, खीरा, तरबूज-खरबूजा, पालक, तुलसी, लीची, नींबू आदि का सेवन कर सकते हैं।

तले-भुने से परहेज

गर्मियों में शरीर से हीट निकली है तो जितना हो सके तले-भुने, मसालेदार, वसा, कैफीन व जंक फूड्स से परहेज रखें। इससे पेट में गर्मी बढ़ जाती है, जिससे आपको ज्यादा दिक्कत हो सकती है।

ठंडे पानी में डालें हाथ-पैर

हाथों -पैरों को कम से कम 10-15 मिनट तक ठंडे पानी में डालकर बैठें। इससे शरीर के अंदर की गर्मी निकलेगी और आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा दिन में 3-4 बार आंखों व चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारे।

PunjabKesari

सत्तू का सेवन

सत्तू की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद होता। शरीर की गर्मी कम करने के लिए आप सत्तू का जूस भी पी सकते हैं।

तिल का सेवन

तिल के बीजों को रातभर पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट इसका पानी पी लें और तिल खा लें। इसकी तासीर भी ठंडी होती है, जिससे शरीर का तापमान सामान्य रहता है।

मेहंदी

मेंहदी में सिरका या नींबू का रस मिलाकर तलवों पर लगाने से आराम मिलेगा। आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी भी लगा सकते हैं।

पुदीना

पुदीना प्राकृतिक रुप से ठंडा होता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही इससे भी नहीं लगती। आप पुदीने का जूस या चटनी बनाकर खा सकते हैं।

PunjabKesari

Related News