29 APRMONDAY2024 3:15:50 PM
Nari

हेलोवीन डे: मेहमानों के लिए बनाएं Web Chocolate Cake

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Oct, 2021 12:19 PM
हेलोवीन डे: मेहमानों के लिए बनाएं Web Chocolate Cake

हेलोवीन डे हर साल अक्तूबर की 31 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों की याद में मनाते हैं। ऐसे में कई लोग पार्टी भी करते हैं। अगर आप घर पर पार्टी करने की सोच रहे हैं तो इस बार हेलोवीन स्पेशल वेब केक बना सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सूखी सामग्री

मैदा- 1 कप
पीसी हुई चीनी- 1 कप
कोको पाउडर- 1/2 कप
बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
नमक- 1/2 कप छोटा चम्मच
कॉफी पाउडर- 1 छोटा चम्मच

PunjabKesari

गीली सामग्री

तेल- 1/2 कप
गर्म पानी- 1/2 कप
ठंडा दूध- 1/2 कप
वनीला एसेंस- 1 बड़ा चम्मच
अंडा- 1 (फेंटा हुआ)

PunjabKesari

विधि

. एक बाउल में सूखी सामग्री मिलाएं।
. अलग बाउल में तेल, गर्म पानी मिलाकर ठंडा होने दें।
. इसके मिक्स होने पर इसमें दूध और वनीला एसेंस मिलाएं।
. अब इसमें अंडा मिलाएं।
. एक बड़े बाउल में सूखी और गीली दोनों सामग्री मिलाएं।
. बेकिंग टिन को तेल से ग्रीस करके मिश्रण भरें।
. केक को 35 से 40 मिनट तक 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें।
. अब चॉकलेट सॉस से केक पर मकड़ी की आकृति बनाकर हैलोवीन केक तैयार करें।

Related News