19 APRFRIDAY2024 1:24:37 AM
Nari

गंगा दशहरा 2020: राशि के अनुसार दान करने से मिलेगा मनचाहा फल

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 01 Jun, 2020 09:42 AM
गंगा दशहरा 2020: राशि के अनुसार दान करने से मिलेगा मनचाहा फल

गंगा तट पर प्रत्येक वर्ष जेष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा तट पर स्नान करने से व्यक्ति के बहुत से पाप नष्ट हो जाते हैं। इस बार यह खास दिन 1 जून 2020 को यानि आज मनाया जाता है।

nari

पूजा विधि

बताए गए पूजा नियमों के अनुसार इस खास दिन पर सुबह जल्दी उठकर आपको स्नान करना होता है। अगर गंगा किनारे नहीं संभव तो पास की किसी भी नदी या फिर घर में गंगा जल के साथ स्नान किया जा सकता है। मान्यता है कि मां गंगा को ध्यान में रखते हुए इस दन किया गया स्नान आपको अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति दिलाता है।

गंगा दशहरे की मान्यता

पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक जब महाराजा भागीरथ के तप से प्रसन्न होकर मां गंगा ने शरीर स्वरूप दर्शन दए थे, तो उनके दर्शन करके लोग भक्ति में लीन हो गए। उस खास दिन को यादगार बनाने के लिए उस दिन से गंगा दशहरा मनाने की रीत स्थापित की गई। जिस दिन मां गंगा नें महाराजा को दर्शन दिए, वह जेष्ठ शुक्ल दशमी का दिन था। तब से इस खास दिन पर गंगा के किनारे भक्तों की रौनकें लगती हैं।

nari

कोरोना वायरस के चलते रहेगी कम रौनक

प्रत्येक वर्ष की तरह गंगा किनारे आज के दिन वो रौनक दिखाई नहीं देगी, जो पिछले वर्षों से चली आ रही है। सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए, आरती के वक्त लोगों को एक दूूसरे से 2-3 फीट की दूरी पर खड़ा होना पड़ेगा। गंगा में स्नान करने की अनुमति भी किसी को नहीं दी जाएगी। लोगों को घरों से ही स्नान करके आने को कहा गया है। स्नान के बाद वहां आकर आरती में वह शामिल हो सकते हैं। सरकार और पुलिस कर्मचारी स्थान पर मौजूद रहेंगे। 

नए कार्य की शुरूआत का शुभ समय

गंगा त्यौहार पर पूजा करने के बाद आपके द्वारा किए गए किसी भी कार्य की शुरुआत आपको सफलता तक जरूर लेकर जाती है। ऐसे में पौराणिक ग्रंथों द्वारा आज के दिन जीवन के किसी भी शुभ काम को करने की पूरी अनुमति दी जाती है। शादी ब्याह की बात चलाने या फिर तारीख तय करने के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है। 

nari

राशि अनुसार गंगा दशहरा पर दान करने से मिलेगा फल

जैसा कि आप जानते हैं, गंगा तट पर स्नान करने की अनुमति तो दी नहीं जा रही। मगर आप इस दिन गरीबों को दान करके गंगा स्नान पर अपने द्वारा हुए अनजाने में पापों की माफी मां गंगा से मांग सकते हैं। अच्छा होगा अगर आप राशि के अनुसार गंगा दान करें तो...

मेष

मेष राशि वाले जातकों को इस दिन तिल और कपड़े का दान करना चाहिए।

वृष

इस राशि के जातकों के लिए गरीबों को खाना और धन का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन

गंगा दशहरा पर पानी या फिर पेय पदार्थों से जुड़ा कोई भी दान करना अतिशुभ माना जाता है।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए फलों का दान करना चाहिए।

सिंह

तांबे के बर्तन के साथ कुछ आप अनाज और फल का दान कर सकते हैं।

nari

कन्या

अलग-अलग फलों का दान करने से कन्या राशि वालों को लाभ मिलता है।

तुला

जानवरों को पानी और दान खिलाने से तुला राशि के जातकों अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

मौसमी फलों का दान आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु

काले तिल का दान करने से आपको घर बैठे गंगा स्नान का लाभ प्राप्त होगा। तिल मंदिर में ही दान करें।

nari

मकर

मिट्टी के घड़े दान करने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

कुंभ

गरीबों और ब्राह्राणों को भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा दें, जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

मीन

पानी का दान करने से मीन राशि के जातकों के लिए यह गंगा दशहरा बहुत ही शुभ रहेगा।

Related News