27 APRSATURDAY2024 6:56:19 AM
Nari

आंखों की रोशनी तेज करनी है तो Diet में शामिल करें ये फूड्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Mar, 2024 03:07 PM
आंखों की रोशनी तेज करनी है तो Diet में शामिल करें ये फूड्स

आंखे शरीर को नाजुक अंग मानी जाती है। लेकिन आजकल सारा दिन मोबाइल, टीवी पर आंखे टिकी रहने के कारण इन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। ज्यादा देर तक इन सब चीजों को चलाने के कारण आंखों में जलन, एलर्जी, पानी आना, कम दिखाई देना, ज्यादा जोर पड़ने के कारण आंखों में दर्द, सिरदर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। इसके अलावा डाइट में पोषक तत्वों की कमी के कारण कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम होती जा रही है जिसके कारण छोटी उम्र में ही लोगों को चश्मा लगाना पड़ रहा है। आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको कुछ घरेलू नुस्खे और ऐसे फूड्स बताते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं। 

काली मिर्च और मिश्री 

50 ग्राम काली मिर्च, 50 ग्राम धागे वाली मिश्री को बारीक पीसकर 250 ग्राम देसी घी के साथ मिलाकर गर्म कर लें। फिर सुबह शाम 1-1 चम्मच दूध के साथ मिश्रण का सेवन करें। नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी।

PunjabKesari

नींबू का रस और हल्दी का चूर्ण 

हल्दी की गांठ को नींबू के रस में भिगोकर रखें। फिर इसमें 30 दिन तक नींबू का रस मिलाएं। 30 दिन के बाद उस हल्दी की गांठ को सुखाकर बारीक चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को दिन में दो बार आंखों में लगाएं। आंखों की रोशनी तेज होने लगेगी। 

बादाम 

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं ऐसे में इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। दूध के साथ बादाम का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा भीगे हुए बादाम का पेस्ट बनाकर एक गिलास दूध में मिलाकर पीने से भी आपको फर्क दिखने लगेगा।

आंवला 

आंवला आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक ऐसा फल है जिसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। चटनी, मुरब्बा या जूस के तौर पर आप आंवला खा सकते हैं। आंवले में विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह एक ऐसे एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों के तौर पर कार्य करता है जो आंखों की रोशनी ठीक करने में मदद करता है। 

PunjabKesari

सरसों का तेल 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। पैरों के तलवों पर करीब 10 मिनट के लिए इस तेल की रोजाना मालिश करें। 

विटामिन-ए फूड्स 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। गाजर, शकरकंद पालक, खुबानी, खरबूजा जैसे फूड्स को आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। विटामिन-ए रेटिना को सपोर्ट करता है, लाइट को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है और आंखें ड्राई होने से भी बचती हैं।

PunjabKesari

Related News