27 APRSATURDAY2024 4:48:48 PM
Nari

स्वर्ग से कम नहीं है Lakshadweep, यहां जानें रूट से लेकर फीस तक सबकुछ

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Jan, 2024 05:53 PM
स्वर्ग से कम नहीं है Lakshadweep, यहां जानें रूट से लेकर फीस तक सबकुछ

इन दिनों इंटरनेट पर हर जगह लक्षद्वीप की खूबसूरती की ही चर्चा चल रही है। इसके पीछे की वजह है पीएम नरेंद्र मोदी जो कुछ दिन पहले ही लक्षद्वीप के दौरे पर थे। यहां पर न सिर्फ वो बीच बीच में टहलें बल्कि snorkeling भी की। उन्होंने अपने इस दौरे की फोटो इंटरनेट पर शेयर की जो तुरंत वायरल हो गई। इसके बाद से जो लोग घूमने के लिए विदेश ही बेहतर समझते थे, उन्हें पता चला कि खुद के देश में भी कितनी सुंदर जगहें हैं जो एक्सप्लोर की जा सकती हैं। बस तब से ही लोगों में लक्षद्वीप के बारे में और जाने की इच्छा है। अगर आप भी लक्षद्वीप जाने का मन बन रहे हैं और जानना चाहते हैं कि वहां कैसे पहुंचे तो ये स्टोरी पढ़ लें...

लेना पड़ता है परमिट

भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में से एक लक्षद्वीप 35 द्वीपों का एक समूह है। ये पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में लक्षद्वीप सागर के लिए ये समुद्री सीमा के तौर पर काम करता है। हालांकि यहां के सारे द्नीपों पर लोग नहीं जा सकते हैं। सिर्फ कुछ सीमित द्वीपों तक जाने के लिए ही परमिट मिल सकता है। जो भी व्यक्ति इस द्वीप का निवासी नहीं है, उन्हें अंदर प्रवेश करने के लिए संबंधित अधिकारी से परमिट हासिल करना होता है। इसकी वजह यहां के जनजातियों की रक्षा करना है।

PunjabKesari

कैसे करें परमिट के लिए आवेदन

परमिट के आवेदन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दो तरीकों से परमिट के लिए आवेदन किया जा सकता है। लक्षद्वीप टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप ये परमिट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु कर सकते हैं। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने, जानकारी दर्ज करने और फीस का भुगतान करने के बाद आपकी यात्रा के 15 दिन पहले परमिट ई- मेल के जरिए आपको मिल सकता है। अगर इसे ऑफलाइन ये प्रक्रिया करना चाहते हैं तो कवरत्ती में कलेक्टर के दफ्तर जाना होगा। यहां से फॉर्म हासिल करना और जरूरी जानकारियां जमा करानी होगी।

परमिट के लिए दस्तावेज और फीस

आमतौर पर परमिट की वैधता 30 दिनों की होती है, लेकिन विशेष स्थिति में इसे बढ़ाया भी जा सकता है। हर आवेदक को परमिट के लिए 50 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि 12 से 18 साल के लोगों के लिए हेरिटेज फीस 100 रुपये है। जबकि ये ही फीस 18 साल से ज्यादा उम्र के लिए लोगों के लिए 200 रुपये है। परमिट के लिए पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ, आधार कार्ड, वोटर कार्ड जैसे पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी, यात्रा के टिकट दिखाने होंगे। साथ ही पर्यटकों को भी बताना होगा कि वो कौन से होटल में ठहरने वाले हैं।

PunjabKesari

कैसे पहुंचे लक्षद्वीप

 कोच्चि को लक्षद्वीप का गेटवे माना जाता है। यहां आप शिप और फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं। कोच्चि से अगति के बीच फ्लाइट्स का सफर करीब डेढ़ घंटे का होता है। अगति और बंगारम द्वीपों पर पहुंचने के लिए कोच्चि से फ्लाइट्स लेनी होगी। अगति से कवरत्ती और कदमत के लिए अक्टूबर से मई के बीच नाव मिलती है। वहीं मॉनसून के दौरान अगति से कवरत्ती तक हेलीकॉप्टर से जाया जा सकता है।

Related News