28 APRSUNDAY2024 1:46:10 PM
Nari

ऑमलेट नहीं इस बार ब्रेकफास्ट में बनाएं Egg Cup, दिल से खाएंगे बच्चे खाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Dec, 2022 12:48 PM
ऑमलेट नहीं इस बार ब्रेकफास्ट में बनाएं Egg Cup, दिल से खाएंगे बच्चे खाना

ब्रेकफास्ट में महिलाओं को अक्सर यही परेशानी होती है कि रोज-रोज ऐसा क्या बनाएं जिसे बच्चे स्वाद से खा सकें, क्योंकि बच्चे खाने में कई तरह के नखरे दिखाते हैं। ऐसे में महिलाओं की परेशानी और भी बढ़ जाती है। आप ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए एग कप बना सकते हैं। ऑमलेट का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा लेकिन इस बार आप नाश्ते में इस लजीज रेसिपी का मजा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

अंडा - 6-7 
प्याज - 2
गाजर - 1 कप 
शिमला मिर्च - 1 कप 
दूध - 4-5 बड़े चम्मच 
धनिया पत्ती - 1 कप 
टमाटर - 2 
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बाउल में अंडे डालकर तोड़ लें और उन्हें अच्छे से फेंट लें। 
2. इसके बाद इसमें दूध मिलाएं और एक बार दोबारा से फेंट लें। 
3. गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, धनिया को धोकर बारीक-बारीक काट लें। 
4. काटने के बाद इन सारी चीजों को अंडे के घोल में मिलाएं । 
5. इस घोल में नमक और काली मिर्च मिलाएं और मिक्स कर लें। 
6. एक मफिन ट्रे लें और उसमें अच्छे से तेल लगा लें। 
7. अंडे के मिश्रण को सांचे में डालें। इसके बाद 180 डिग्री सेल्सियस पर 10-15 मिनट के लिए माइक्रोवेव में पका लें। 
8. बीच में एक बार चेक जरुर कर लें कि मिश्रण अच्छे से बेक हो रहा है। 
9. इसके बाद धीरे-धीरे एग कप को सांचे में से निकाल लें। 
10. आपके टेस्टी एग कप बनकर तैयार हैं। टोमेटो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। 

PunjabKesari
 

Related News