05 MAYSUNDAY2024 1:36:11 AM
Nari

Veg Fries बनाने हैं तो ऐसे काटे आलू, मिलेगा एकदम रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Apr, 2023 04:50 PM
Veg Fries बनाने हैं तो ऐसे काटे आलू, मिलेगा एकदम रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

सब्जियों का राजा माने जाने वाला आलू हर किसी डिश का स्वाद बढ़ा देता है। इसके बिना किसी भी सब्जी का स्वाद अधूरा है। इसके अलावा आलू से फ्रेंच फ्राइज भी तैयार किए जाते हैं। फ्रेंज फ्राइज बनाते समय महिलाओं की एक शिकायत रहती है कि यह कई बार बहुत मोटे तो कई बहुत ही पतले बनते हैं। ऐसे में आलू काटते समय यदि कुछ भी गलती हो जाए तो फ्रेंच फ्राइज स्वाद नहीं बन पाते। आज आपको बताते हैं कि फ्रेंच फ्राइज आप कैसे स्वाद बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

फ्राइज के लिए ऐसे काटें आलू 

फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आलू स्ट्रिप्स के तौर पर ही काटे जाते हैं लेकिन कुछ लोग इन्हें बेक करके खाना भी पसंद करते हैं। फ्राइज बनाने के लिए हमेशा लंबे आलू ही चुनें। इसके बाद इन्हें बीच में से काटें। आलू का एक भाग 1/4 से 1/2 स्लाइसेज में काटकर रख लें। फिर बाकी के बचे हिस्से को आप लंबाई में बराबर इंच में काटकर रख लें। इसके बाद ठंडे पानी में आलू को 20-25 मिनट के लिए भिगोकर रखें। ठंडे पानी में आलू रखने से इनमें मौजूद एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा और यह ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे। 

PunjabKesari

कुरकुरे बनेंगे आलू 

आलू के फ्रेंच फ्राइज यदि आप कुरकुरे बनाना चाहते हैं तो आलू को पानी में भिगोकर रखें। इससे इसमें मौजूद स्टार्च बाहर निकल जाएगा। इसके अलावा आलू कठोर भी हो जाएंगे जिससे वह साथ में भी नहीं चिपकेंगे।  

फ्राई करने के बाद रखें फ्रिज में 

आलू को हल्का सा फ्राई करने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल दें। फिर जैसे  यह ठंडे हो जाएं तो फ्रिज में रख दें। करीबन 3 घंटे के बाद इन्हें एक पेपर में निकाल दें। करीबन 5 मिनट के बाद आप फ्रेंच फ्राइज को बनाने के लिए इस्तेामाल कर सकते हैं। इससे यह क्रिस्पी भी बनेंगे और ज्यादा तेल भी नहीं लेंगे।

PunjabKesari

न करें ज्यादा फ्राई 

फ्रिज से निकालने के बाद आलू को ज्यादा फ्राई न करें। इससे आलू का स्वाद बिगड़ सकता है और इसमें तेल भी ज्यादा लेगा। आलू को तेज आंच पर हल्के ब्राउन होने तक पकाएं। इससे तेल भी कम लगेगा और आलू स्वाद भी बनेंगे। 

PunjabKesari

Related News