29 APRMONDAY2024 2:50:42 AM
Nari

दुनिया के वो देश जहां भारतीय पैसे की कीमत है ज्यादा

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 25 Aug, 2020 09:53 AM
दुनिया के वो देश जहां भारतीय पैसे की कीमत है ज्यादा

जब भी कभी कंरसी की बात की जाती है तो लोगों के जहन में डॉलर आता है क्योंकि डॉलर दुनिया भर में सबसे ताकतवर कंरसी है। भारतीय मुद्रा रुपया, डॉलर के मुकाबले कमजोर है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कईं देश हैं जहां भारत की कंरसी उन देशों के मुकाबले ताकतवर है। ऐसे कईं देश हैं जहां भारतीय कंरसी की कीमत बहुत कम होती है लेकिन ऐसे देशों में आपका खर्चा भी बहुत हो जाता है। आप न ही वहां घूम पाते हैं और न ही वहां अपनी मन पसंद जगह से शॉपिंग कर पाते हैं तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ देश बताते हैं जहां आपको जाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं चाहिए होंगे क्योंकि वहां भारत की कंसरी के आगे उन देशों की कंरसी कमजोर है।

1. इंडोनेशिया 

PunjabKesari

इंडोनेशिया एक खूबसूरत देश है। इस देश में हिंदू धर्म के बहुत से खूबसूरत मंदिर हैं। इस देश में भारतीय पैसे की कीमत ज्यादा है। यहां भारत का एक रूपया इंडोनेशिया की करंसी 207.74 रुपइया के बराबर है। भारतीय पैसे की कीमत ज्यादा होने के कारण यहां आप आसानी से घूम सकते हैं। यह देश खूबसूरत हरियाली की चादर से लिपटा है। 

2. पैराग्वे

PunjabKesari
अगर आप घूमने के शौंक के साथ-साथ एडवेंचर भी चाहते हैं तो पैराग्वे सबसे बेस्ट देश है। इस देश में आप हर वह एडवेंचर चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं और तो और यहां आपको भारतीय पैसे की कीमत भी ज्यादा मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें यहां एक रुपए के बदले आपको पैराग्वे की करंसी 86.96 ग्वारानी मिलेगा।

3. वियतनाम

PunjabKesari

वियतनाम देश में आपको भारत के एक रुपए की कीमत 353.80 वियतनामी डोंग मिलेगी। यहां का बाजार, स्ट्रीट फूड और आइलैंड मन को लुभाने वाले हैं। 

4. हंगरी

PunjabKesari

यूरोप घूमने के इच्छुक हैं तो हंगरी जैसे देश में जाने का तो आपका सपना होगा यहां की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। हंगरी में भी भारत के एक रूपए का आपको 4.42 रुपये का सामान मिलेगा। 

5. मंगोलिया

PunjabKesari

पहाड़ों का शौंक रखते हैं तो मंगोलिया देश आपके घूमने के लिए बेस्ट जगह हैं। यहां भारतीय पैसे की कीमत भी अच्छी मिलती है।  यहां आपको एक रुपए के बदले 37.60 मंगोलियाई तुगरिक मिलता है। 

6. कोस्टा रिका
PunjabKesari

कोस्टा रिका देश अपने समुद्री तटों के लिए जाने जाते हैं। यहां 8.89 कोस्टारिकन कोलोन एक रुपए का काम करेगा। यहां कईं फिल्मों की शूटिंग तक हो चुकी हैं। यहां का खूबसूरत वातावरण और नेचर अपनी ओर हर किसी को आर्कषित करती है। 

7. श्रीलंका

PunjabKesari

श्रीलंका का नाम किस भारतीय ने नहीं सुना होगा। यहां आपको भारत के एक रूपए के बदले 2.37 श्रीलंकाई रुपया मिलेगा। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ प्राचीन चीजें भी देखने को मिलेंगी। 

8. पाकिस्तान

PunjabKesari

पड़ोसी देश पाक को भी सब जानते हैं। यहां भी भारतीय पैसे की कीमत ज्यादा है। यहां भारत के एक रुपया के बदले आपको पाकिस्तान में 1.63 पाकिस्तानी रुपया मिलेगा।  

Related News