
नारी डेस्क : अगर आप घर पर बेकरी जैसी रिच और चॉकलेटी कुकीज़ बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट हेज़लनट कुकीज़ एक बेहतरीन विकल्प हैं। बाहर से हल्की क्रिस्प, अंदर से नरम और बीच में पिघले हुए नुटेला की फिलिंग वाली ये कुकीज़ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी। खास बात यह है कि इन्हें घर की सामान्य सामग्री से आसानी से तैयार किया जा सकता है।
Servings - 5

INGREDIENTS
बिना नमक वाला मक्खन – 150 ग्राम
पिसी हुई चीनी – 90 ग्राम
गुड़ का पाउडर – 40 ग्राम
अंडे – 2
वनीला एसेंस – ½ छोटा चम्मच
मैदा – 220 ग्राम
बेकिंग सोडा – ½ छोटा चम्मच
नमक – ⅛ छोटा चम्मच
नुटेला – 80 ग्राम
पिघली हुई मिल्क चॉकलेट – 40 ग्राम
पिघली हुई मिल्क चॉकलेट – 180 ग्राम
कटे हुए हेज़लनट्स – 40 ग्राम
बनाने की विधि
1. एक बड़े बाउल में मक्खन, पिसी हुई चीनी और गुड़ का पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि मिश्रण हल्का और क्रीमी हो जाए।
2. अब इसमें अंडे और वनीला एसेंस डालें और दोबारा अच्छी तरह फेंट लें।
3. इसके बाद मैदा, बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिलाएं और मुलायम आटा तैयार कर लें।
4. तैयार डो को ढककर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
5. एक बटर पेपर पर नुटेला के छोटे-छोटे हिस्से रखें और उन्हें 1 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने दें।
6. अब डो का छोटा-सा हिस्सा लेकर हथेली से चपटा करें। बीच में जमी हुई नुटेला रखें और चारों तरफ से बंद करके गोल बॉल बना लें।
7. सभी कुकी बॉल्स को बेकिंग ट्रे पर रखें। ओवन को 180°C पर पहले से गर्म करें और कुकीज़ को 15–20 मिनट तक बेक करें। बेक होने के बाद इन्हें बाहर निकालकर ठंडा होने दें।
8. एक बटर पेपर पर 40 ग्राम पिघली हुई मिल्क चॉकलेट के छोटे-छोटे गोल आकार फैलाएं। हर कुकी को इसके ऊपर रखें और 10 मिनट तक सेट होने दें।
9. अब 180 ग्राम पिघली हुई मिल्क चॉकलेट में कटे हुए हेज़लनट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें।
10. इस चॉकलेट-हेज़लनट मिश्रण को कुकीज़ के ऊपर समान रूप से फैलाएं और 5 मिनट या पूरी तरह सेट होने तक छोड़ दें।
11. स्वादिष्ट चॉकलेट हेज़लनट कुकीज़ तैयार हैं। इन्हें चाय, कॉफी या दूध के साथ सर्व करें और आनंद लें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum