03 MAYFRIDAY2024 10:46:07 AM
Nari

Weekend Special Recipe: इस वीकेंड पर बच्चों के लिए बनाएं चना मसाला

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Sep, 2022 10:26 AM
Weekend Special Recipe: इस वीकेंड पर बच्चों के लिए बनाएं चना मसाला

वीकेंड पर बच्चे कुछ चटपटा खाने की जिद्द करते हैं। ऐसे में पैरेंट्स अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि बच्चों को ऐसा क्या बनाकर दें जिसे वह स्वाद से खा लें। अगर आप भी ऐसी किसी रेसिपी के बारे में सोच रहे हैं तो चना मसाला बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में भी चटपटा और मसालेदार होने के साथ-साथ आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

चना - 200 ग्राम 
जीरा - 1/2  चम्मच 
करी पत्ता - 6-7 पत्ते
हरी मिर्च - 3-4 
प्याज - 2-3 
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1/2 चम्मच 
मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार 
नींबू का रस - 2 चम्मच 
नारियल पाउडर - 1 चम्मच 
धनिया पत्ती - 2 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। इसके बाद इसमें जीरा डालकर भून लें।  
2. जीरा भूनने के बाद इसमें करी पत्ता डालें और फिर मध्यम आंच पर इसे थोड़ी देर के लिए भूनें। 
3. इसके बाद मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक सारी चीजें मिलाएं। 
4. सारी चीजों को अच्छे से मिश्रण में मिक्स करें। इसके बाद इसमें चना डालें और 15 मिनट के लिए पकाएं। 
5. तय समय के बाद चने में पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। 
6. इसके बाद इसमें नारियल पाउडर डालकर गर्म मसाला मिलाएं और 5 मिनट के लिए ढक दें। 
7. तय समय के बाद गैस बंद कर दें। चने के ऊपर नींबू का रस डालें और धनिया पत्ते के साथ गर्निश करें। 
8. आपके चना मसाला बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म बच्चों को सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News