25 APRTHURSDAY2024 12:34:13 PM
Nari

नए साल पर घर जरूर लाएं इन 8 में से 1 चीज, नहीं होगी धन की कमी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Dec, 2020 11:00 AM
नए साल पर घर जरूर लाएं इन 8 में से 1 चीज, नहीं होगी धन की कमी

नया साल आने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी है। ऐसे में हर कोई नए साल की तैयारी में लगा हुआ है। वैसे भी इस साल कोरोना के कारण अब हर कोई नए साल में सेहत व खुशियों की कामना कर रहा हैं। ऐसे में वास्तु के अनुसार, घर में कुछ चीजों को लाना बेहद शुभ माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको 8 ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे घर में रखने से सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा। साथ ही धन से जुड़ी परेशानियों के छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

स्वास्तिक 

नए साल की सुबह घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिंह जरूर बनाएं। इसके अलावा घर में इसकी तस्वीर या चित्र लगाना भी शुभ होता है। इसे भगवान श्रीगणेश का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इससे मनोकामना पूरी होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

तोते की तस्वीर 

तोते को सौभाग्य का प्रतीक कहा जाता है। माना जाता है कि इसकी तस्वीर या मूर्ति घर पर लगाने से शारीरिक व मानसिक तनाव कम होता है। साथ ही पैसों की किल्लत दूर होती है। पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

PunjabKesari

धातु का कछुआ

कछुए को सुख व समृद्धि का सूचक माना जाता है। ऐसे में नए साल के दिन इसे घर पर रखना शुभ होगा। आप इसे चांदी, कांसा, पीतल किसी भी धातु का खरीद सकते हैं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही मिट्टी व लकड़ी का कछुआ खरीदने से बचें। 

मोतीशंख 

वास्तु के अनुसार, दक्षिणवर्ती और मोती शंख का घर में होना शुभ होता है। इससे जीवन की परेशानियां दूर होने के साथ घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में लाने के बाद पूजा करके अपनी अलमारी, तिजोरी पर रखें। 

चांदी का हाथी

आप चांदी का हाथी भी घर पर रख सकती है। इससे घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ खुशहाली बनी रहेगी। कारोबार व नौकरी में तरक्की मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत बनेंगे। 

मोरपंख 

श्रीकृष्ण को मोरपंख अतिप्रिय है। ऐसे में घर की दीवार या मंदिर 2-3 मोरपंख जरूर लगाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही जीवन की परेशानियां दूर होकर भाग्य में वृद्धि होगी। 

PunjabKesari

गोमती चक्र

जो लोग जीवन में परेशानियों व शत्रुओं से घिरे हुए उन्हें घर में गोमती चक्र रखना चाहिए। इसे रखने के लिए पीले रंग के कपड़े में लपेट कर अपनी अलमारी या तिजोरी में रखें। इससे धन से संबंधित परेशानियां दूर होकर जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कमलगट्टे की माला 

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा घर में कमलगट्टे की माला रखें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा होने से घर में धन की कभी कमी नहीं होगी। 


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 

Related News