28 APRSUNDAY2024 7:44:34 PM
Nari

अकड़ी हुई पीठ की छुट्टी कर देगी बिपाशा की यह तकनीक

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Sep, 2020 10:57 AM
अकड़ी हुई पीठ की छुट्टी कर देगी बिपाशा की यह तकनीक

महिलाओं को अक्सर कमर, पीठ में दर्द व अकड़न की शिकायत रहती है। अगर ये अकड़न लंबे समय तक बनी रहे तो गंभीर बीमारियों का घर भी बन सकती हैं। वहीं, मामूली सा लगने वाला यह दर्द जब बढ़ जाए तो उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। यही नहीं, सोते समय भी पीठ दर्द पीछा नहीं छोड़ता, जिसकी वजह से नींद में भी खलल पड़ता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस बिपाशा के बताई एक्सरसाइज से इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। 

 

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो व्हील से योगा करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे बचाने के लिए धर्म योगा व्हील है। अकड़ी हुई पीठ को थोड़ा प्यार चाहिए।'

क्या है योगा व्हील और कैसे करता है मदद?

योगा व्हील के जरिए स्ट्रेचिंग की जाती है, जिससे पीठ की अकड़न दर्द गायब हो जाता है। सिलेंड्रिकल ट्यूब का यह व्हील प्लास्टिक, लकड़ी जैसे मटेरियल्स से बना होता है। हालांकि इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के साथ योगा व्हील वेट लूज में भी मददगार है लेकिन इसे सीखने में थोड़ा समय लग सकता है।

PunjabKesari

पीठ की अकड़न के लिए बेहतरीन उपाय

व्हील पर योग या एक्सरसाइज करते समय ओवर स्ट्रेचिंग हो जाती है, जिससे पुल हुई मसल्स खुल जाती हैं और दर्द से भी राहत मिलती है। इसके लिए अलावा यह रीढ़ की हड्डी, कंधे, सीने और गर्दन दर्द के लिए भी बेस्ट उपाय है।

कैसे काम करता है ये व्हील?

इसके लिए आप व्हील के उपर बैलेंस बनाते हुए लेटे। फिर कंधे से होते हुए पीठ तक रोलर फोम में रोल करें। धीरे-धीरे कंधों को हिलाते हुए मसाज करें। इससे कंधे, गर्दन, पीठ को आराम मिलेगा। इससे आपका फुल बॉडी वार्मअप भी हो जाएगा।

PunjabKesari

ध्यान रखें कि पहली बार व्हील योगा का इस्तेमाल किसी एक्सपर्ट के सामने करें क्योंकि गलत तरीके से इसका इस्तेमाल मुश्किल भी खड़ी कर सकता है।

Related News