19 APRFRIDAY2024 4:26:11 PM
Nari

ज्ञान मुद्रा: उंगलियों से कंट्रोल करे गुस्सैल स्वभाव, वजन भी होगा कंट्रोल

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 03 Aug, 2020 05:53 PM
ज्ञान मुद्रा: उंगलियों से कंट्रोल करे गुस्सैल स्वभाव, वजन भी होगा कंट्रोल

योग एक ऐसी दवाई है जो हर तरह की हेल्थ प्राॅब्लम से छुटकारा दिलाता है। उंगलियों का इस्तेमाल कर आप अपने तलान को दूर कर सकते हैं। जी हां, आज हम आपको बताएंगे ज्ञान मुद्रा के बारे में जो पाचन क्रिया को सही करता है। नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है। इसके अलावा ये मुद्रा मानसिक रूप से भी आपको तंदुरूस्त रखती है। इसके लिए सिर्फ एक जगह पर बैठकर ध्यान लगाने की जरूरत है। तो चलिए आज आपको बताते हैं ज्ञान मुद्रा करने का तरीका और उसके फायदों के बारे में...

PunjabKesari

कैैसे करें ज्ञान मुद्रा: 

- सबसे पहले अपने ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं। 

- ध्यान रहे कि इस मुद्रा को करते हुए अपनी पीठ सीधी और सिर को ऊंचा रखें।

- हथेलियों को ऊपर की तरफ उठाकर दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। 

- अपनी रिंग फिंगर (तर्जनी उंगली) को अपने अंगूठे के साथ जोड़ें। 

- बाकी की उंगलियों बिल्कुल सीधी रखें। 

- इसके बाद आंखें बंद करके अपनी सांस पर ध्यान लगाएं। 

- आप चाहें तो किसी मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

आपको बताते हैं ज्ञान मुद्रा के फायदे: 

- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। 

- गुस्से और तनाव से मिलेगी राहत। 

- याददाशत कर तेज। 

- इससे पाचन क्रिया सही रहती है। 

- नींद ना आने की समस्या दूर होती है।

- एकाग्रता बढ़ाती है। 

- नर्वस सिस्‍टम रखे ठीक।  

- इससे मेटाबोलिज्म ठीक रहता है जो वजन घटाने में मदद करता है।

PunjabKesari

ज्ञान मुद्रा को रोजाना 15 या 20 मिनट तक कर सकते हैं। इस मुद्रा की सहायता से आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Related News